लालकुआं/ मोटाहल्दू : देवभूमि स्टोन क्रेशर से निकलने वाला गंदा पानी डाला जा रहा है सिचाई नहर में, जिससे किसानों की हो रही है फसल बर्बाद .. देखें पूरी खबर।

देवभूमि स्टोन क्रशर स्वामी द्वारा क्रसर से निकलने वाला गंदा पानी खड़कपुर गांव को जाने वाली सिंचाई एवं नलकूप की नालियों में विगत कई वर्षों से छोड़ा जा रहा है, जिससे कि गांव वालों की दोनों नालियां बंद हो गई हैं,और फसल भी खराब हो गई है, क्रसर की बाउंड्री वॉल भी कई जगह से टूट कर सीधे नहर में जा रही है ,खड़कपुर ग्रामसभा के किसानों का कहना है की क्रशर के गंदे पानी को सिंचाई की नाली में ना डाला जाए इससे किसानों का भारी नुकसान हो रहा है।

इसी क्रम में आज दर्जनभर किसानो ने लालकुआं विधायक के यहां पहुंच कर ज्ञापन सौंपा तथा उचित कार्यवाही की मांग उठाई विधायक के उचित आश्वासन के बाद किसान वापस लौट गए।

और पढ़े  रुड़की में गरजे किसान: 14 मांगों को लेकर महापंचायत, सरकार और पूंजीपतियों पर किसानों के शोषण का आरोप
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…