आईवरमैक्टीन गोली खाने की विधि व नियम बताए, एसडीएम ऋचा सिंह ने किया औचक निरक्षण!

Spread the love

मोटाहल्दू। प्रदेश में कोविड-19 महामारी का संक्रमण व्यापक स्तर पर फैला हुआ है इस महामारी को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संक्रमण की गंभीरता के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा बैड व आक्सीजन की उपलब्धि हेतु सभी प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम भी व्यापक रूप से गतिमान है इसी क्रम में ग्राम सभा जयपुर खीमा में बीएलओ दीपा कबड़ाल द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में आईवरमैक्टीन गोली खाने की विधि व नियम बताए जा रहे है, साथ ही सलाह दी जा रही है कि ये गोली कब और कैसे खानी है। इसके साथ ही कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए संदेश “आओ मिलकर समाज की भागीदारी से इसे हराए” वितरित किये जा रहे है।

बीएलओ द्वारा किस प्रकार गांव में इन दवाओं का वितरण किया जा रहा है, और ग्रामीणों को क्या क्या जानकारियां दी जा रही है इसको लेकर लालकुआं एसडीएम रिचा सिंह द्वारा ग्राम सभा जयपुर खीमा में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों को कोरोना वायरस को हराने के लिए क्या क्या उपाय करने चाहिए इस पर शुजाव दिए। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सीमा पाठक, रजिस्टार कानूनगो मोहित बोरा, पटवारी मनोज रावत मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान, प्रदूषण घटने से पर्यावरण निखरा, सुधरी आबोहवा
  • Related Posts

    रिटायरमेंट के बाद अधूरा रह गया गांव बसने का सपना, नैनीताल बैंक के रीजनल मैनेजर की हादसे में मौत

    Spread the love

    Spread the loveरविवार तक जो व्यक्ति अपने रिटायरमेंट के बाद गांव में बसने के सपने संजो रहा था, सोमवार को उसी की मौत की खबर ने पूरे परिवार और गांव…


    Spread the love

    धमाके के साथ उड़े कार के परखच्चे, एप से बुक की थी सीटें, हल्द्वानी के 4 लोगों ने तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the loveमूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ पर सोमवार की सुबह 6.15 बजे ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से कार घुस गई। इस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *