आईपीएल पर लगा करोना का ग्रहण,स्थगित किए सभी बचे हुए मैच.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, देश में कोरोना महामारी के कारण बनी भयावह स्थिति को देखते हुए आईपीएल 2021 को स्थगित कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जानकारी दी कि इस सत्र के लिए आईपीएल को सस्पेंड कर दिया गया है।
आपात बैठक के बाद लिया गया फैसला
आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई की मंगलवार एक आपात बैठक हुई थी। इस मीटिंग के बाद आईपीएल को फौरन स्थगित करने का फैसला लिया गया। लीग को स्थगित करने के बाद बीसीसीआई का बयान आया कि वह लीग में शामिल खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और दूसरे सदस्यों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहता है।
अनिश्चितकाल के लिए निलंबित हुआ टूर्नामेंट
लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा, ‘टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है। हम अगले उपलब्ध समय में इस प्रतियोगिता का आयोजन करने की कोशिश करेंगे, लेकिन इस महीने ऐसी संभावना नहीं है।’

कई खिलाड़ी निकले कोरोना पॉजिटिव.
यह घोषणा सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद की गई। इससे पहले सोमवार (3 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज कोच एल बालाजी व कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों संदीप वारियर्स और वरुण चक्रवर्ती के परिणाम भी पॉजिटिव आए थे। इससे पहले संक्रमण बढ़ने के कारण दो आईपीएल मैचों को स्थगित कर दिया गया था

और पढ़े  पश्चिम एशिया: सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूतियों का हमला, बढ़ सकती हैं तेल की कीमतें
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…