अल्मोड़ा : 320 किलो विस्फोटक पदार्थ के साथ 1 युवक गिरफ्तार .

Spread the love

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में राजस्व और सिविल पुलिस की संयुक्त टीम के छापे में गोदाम के बजाय एक कमरे में रखा 320 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। सीओ मातवर सिंह का कहना है कि विस्फोट अवैध रूप से रखा गया था। मामले की जांच की जा रही है।

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना और सीओ के नेतृत्व में कानूनगो कुंदन नयाल, राजस्व उपनिरीक्षक निखिल त्यागी, बलवंत नाथ गोस्वामी, पंकज शर्मा समेत पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। टीम को वहां पांच पेटी नाइट्रेट मिक्सचर, तीन पेटी डेटोनेटिंग फ्यूज, दो रोल डेटोनेटिंग वायर, पांच पेटी सेफ्टी फ्यूज और 47 क्वॉयल मिले।

राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि कुल 320 किलो विस्फोटक बरामद हुआ जो कि अवैध रूप से एक कमरे में रखा था। मौके से ग्राम पांडेताली बाड़ेछीना निवासी गोदाम प्रभारी शेर सिंह को गिरफ्तार किया कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि बरामद विस्फोटक एक कंपनी का है। कंपनी के प्रतिनिधि का कहना है कि वे सड़क निर्माण और अन्य कार्यों में लाइसेंसधारी ठेकेदारों को विस्फोटक की सप्लाई करते हैं। कहा कि करीब 150 मीटर की दूरी पर ही उनका गोदाम है, लेकिन सड़क खराब होने से इसे गोदाम में नहीं पहुंचाया जा सका और कंपनी कर्मियों के रहने के लिए प्रयोग होने वाले कमरे ही रख लिया गया था।


Spread the love
और पढ़े  चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *