अयोध्या : 15 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होगा धरना प्रदर्शन

पंचायत चुनाव में हुये गड़बड़ी का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने 15 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन की बात कही है। शहर के एक होटल में पत्रकारवार्ता के दौरान अवधेश प्रसाद ने कहा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर धरना प्रदर्शन होगा। वहीं दूसरी ओर आजमगढ़ के पलिया गांव में दलित प्रधान के घर पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ भी अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा मामले में सभी दोषियों के खिलाफ सख्त करर्रवाई होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी सख्त कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आयी तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, PM मोदी ने दी सलामी, छतों पर भी भीड़
  • Related Posts

    UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से अधिकांश के नतीजे आ गए हैं। भाजपा के हिस्से अधिक सीटें आई हैं। सपा ने कई सीटों पर भाजपा को टक्कर…

    आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा, स्नातक सीट पर भाजपा का दबदबा, जानिए हार-जीत के पांच बड़े कारण

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीटों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में ऐन वक्त की तैयारी पर वर्षों का जमीनी संघर्ष भारी…