अयोध्या : सीएम योगी पहुंचे मेडिकल कॉलेज, मरीजों से पूछा – क्या हो गया, दवा काम कर रही है…..

अयोध्या में गंजा में बने मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दर्शननगर में बने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल पहुंचे और बच्चा वार्ड में पहुंचकर सुविधाओं का जायजा लिया। वार्ड में प्रवेश करते ही उन्होंने पूछा कि बच्चे कब से भर्ती हैं। छोटे बच्चे की मां से पूछा कि क्या हो गया, जवाब मिला बुखार है। फिर सवाल किया कि डॉक्टर देखने आ रहे हैं, महिला ने हां में सिर हिलाया तो मुख्यमंत्री आगे बढ़ गए। इसके बाद दूसरे बच्चे के तीमारदार से पूछा कि आप लोग कहां से हैं, जवाब मिला सरायरासी से। क्या हो गया बच्चे को, जवाब-बुखार है। फिर पूछा कि कब से तो परिजनों ने बताया कि सप्ताह भर से है, लेकिन चार दिन से भर्ती हैं। बच्ची से पूछा कि स्कूल जा रही है, बच्ची ने बताया कि नहीं जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा से कब से, बच्ची ने जवाब दिया कि एक साल से। उन्होंने कहा कि घूम रही थी क्या, खराब पानी पी लिया होगा न, कैसे बीमार हुई। इसके बाद बताया कि पानी गर्म करके उसे ठंडा कर लो और पियो, इससे नुकसान नहीं होगा और घूमना नहीं अभी, इससे बचो। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय कुमार, सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह, उप प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा, मेडिसिन विभाग के डॉ. अरविंद कुमार, आदि से कोरोना महामारी की तैयारियों के संबंध में जानकारियां ली।

और पढ़े  UP- प्रदेश के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, जानिए वजह
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…