अयोध्या नगरी में सीएम योगी के अयोध्या आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई। तो वही अयोध्या के प्राशासनिक आधिकारी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। कल 5 अगस्त को रामलला के दरबार में आयोजित होने वाले विशेष अनुष्ठान में शामिल होंगे व अन्न महोत्सव के योजना के तहत लाभार्थियों को अनाज भी वितरित करेंगे। साथ ही राममंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा भी लेंगे।सीएम योगी के आगमन को लेकर वृहद मंच तैयार किया जा रहा है।अयोध्या से सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुआत करेंगे.ये शुरुआत अयोध्या के वासुदेव घाट स्थित सरकारी राशन की दुकान पर बनवाए जा रहे बड़े पंडाल मे लाभार्थी से करेगे।जहां करीब 400 लोगों को अयोध्या मे राशन सीएम वितरण करेंगे। वर्चुअल तौर पर पीएम मोदी भी लाभार्थियों से संवाद करेगे।आपको बता दें कि वासुदेव घाट स्थित बनाए गए मंच और पंडाल मे पहुंचकर सीएम योगी संबोधित करेंगे।डीएम अनुज झा ने बताया कि कल प्रधानमंत्री जी के द्वारा पूरे प्रदेश मे अन्न महोत्सव का शुभारंभ किया जा रहा है।और इसके तहत अयोध्या में सभी 994 दुकानों पर अन्न महोत्सव का कार्यक्रम होगा।जिसमें निशुल्क 5 किलो राशन प्रति यूनिट के हिसाब से कार्डधारकों को दिया जाएगा।विशेष जोर मुख्यमंत्री जी ने इस बार पर दिया है।ऐसे लाभार्थियों को योजना का लाभ नही दिया गया है।उनको निश्चित रूप से उनको लाभान्वित कराया जाए.इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे. राशन भी प्राप्त करे।तो वही प्रधानमंत्री का संवाद सुन सके।उन्होंने बताया उसी के तहत यहाँ व्यवस्था की गई है। दरसअल 5 अगस्त को राम मन्दिर के भूमि पूजन के 1 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच रहे हैं। राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला के सामने करेंगे दर्शन पूजन करेगे.









