अयोध्या : सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा शिव भक्तों का जन सैलाब, ऐतिहासिक नागेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिये लगा भक्तों का तांता

हिंदू धर्म में सावन के सोमवार का बड़ा ही महत्व है।मान्यता है कि सावन के सोमवार को शिवलिंग के जलाभिषेक करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। आज सावन के पहले सोमवार के दिन अयोध्या के प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिये भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी।बड़ी संख्या में शिव भक्त पवित्र सरयू से जल भरकर सरयू तट पर स्थित भगवान राम के पुत्र कुश द्वारा बनवाये हुये नागेश्वरनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। हलाँकि कोविड संक्रमण को देखते हुये सरकार द्वारा काऔवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई थी और साथ में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर 50 से जादा लोगों के एकसाथ रहने पर पाबंदी भी लागू कर रखी है पर शिवभक्त भोलेनाथ की लगन में मस्त होकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को दरकिनार करते हुये दिख रहे हैं। हर हर महादेव के गगनचुंबी नारों के बीच मानो शिवभक्तों ने कोरोना के भय को काफी पीछे छोड़ दिया है।
वहीं शासन प्रशासन के साथ साथ अयोध्या के संत भी लगातार शिव भक्तों से यह आग्रह कर रहे हैं कि सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुये अपने घरों में ही भगवान की पूजा आराधना करें।

और पढ़े  सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…