अयोध्या : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को प्रेसिडेंशियल ट्रेन से अयोध्या सुबह 11:30 पर पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अयोध्या आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। अयोध्या को सजाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जहां एक और रामलला के दरबार में रामलला का दर्शन करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के बाद देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के पहले ऐसे राष्ट्रपति होंगे जो राम जन्मभूमि में रामलला का दर्शन करेंगे। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों रामायण कॉन्क्लेव के शुभारंभ कराए जाने की भी तैयारियां शुरू कर दी गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को प्रदेश में आयोजित होने वाले रामायण कॉन्क्लेव की शुरुआत अयोध्या से करेंगे। रामायण कॉन्क्लेव राम कथा पार्क में आयोजित किया जाएगा । अयोध्या से शुरू होने वाली रामायण कांक्लेव 1 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान 16 जनपदों में रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। अयोध्या में 29 अगस्त और 30 अगस्त को रामायण कांक्लेव का आयोजन होगा । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अयोध्या आगमन पर संस्कृति एवं पर्यटन विभाग ने बड़ी तैयारी की है राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जब अयोध्या आएंगे तो उनके स्वागत में एक शोभायात्रा भी निकाली जाएगी इसके अलावा राष्ट्रपति के हाथों अयोध्या में संचालित परिजन परियोजनाओं का अनावरण भी कराया जाएगा। राम कथा पार्क में रामायण कॉन्क्लेव में राष्ट्रपति के सामने शबरी प्रसंग रामायण गान होगा। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा। जिसमें फोक गायन और विद्वानों द्वारा रामायण पर चर्चा होगी ।

और पढ़े  दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…