अयोध्या : राष्ट्रपति के स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी तैयारी।

Spread the love

स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी तैयारी की है इस दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में स्वागत करेंगे
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अयोध्या में स्वागत के लिए अयोध्या के 8 स्थानों पर सजाएंगे सांस्कृतिक मंच
राष्ट्रपति के स्वागत में सजेंगे 8 सांस्कृतिक मंच, राष्ट्रपति का अयोध्या में मिनट टू मिनट कार्यक्रम
रामायण कॉन्क्लेव के आयोजन में शामिल होने वाले आगंतुकों का होगा कोविड टेस्ट, फिर मिलेगी इंट्री
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में 29 अगस्त ऐतिहासिक दिन होगा। जब देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्पेशल प्रेसिडेंशियल ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगे। यह पहले राष्ट्रपति होंगे जो श्री रामलला के दरबार में दर्शन पूजन करेंगे। जिसके स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश सरकार बड़ी तैयारी की है इस दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में स्वागत करेंगे।

अयोध्या के 8 स्थानों पर सजाएंगे स्वागत के सांस्कृतिक मंच

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अयोध्या में स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन से लेकर राम कथा पार्क 8 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्वागत किया जाएगा। जिसमें रेलवे स्टेशन के पास लिल्ली घोड़ी नृत्य व श्रीराम सेना की प्रस्तुति , श्री राम अस्पताल के निकट लगे मंच से गायन और नृत्य, बिरला धर्मशाला के पास अवधी लोक नृत्य, राज सदन पर फरवाही लोक नृत्य, तुलसी उद्यान के पास ढिधिया लोक नृत्य व अवधी गायन और नया घाट से रामकथा पार्क तक लगे मंच से डांडिया नृत्य, राई नृत्य और मयूर नृत्य से स्वागत किया जाएगा। जिसमें आजमगढ़ अयोध्या प्रयागराज बांदा झांसी और मथुरा के कलाकार होंगे। तो वही राम कथा पार्क में आयोजित रामायण फिल्म के उद्घाटन के दौरान रामायण के प्रसंगों के कुछ अंश वाह लोक गायन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में अयोध्या के संत आमंत्रित गणमान्य ही शामिल होंगे
29 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11:30 पर अयोध्या रेलवे स्टेशन पर प्रेसिडेंशियल ट्रेन से पहुंचेंगे।जहां स्वागत के बाद लगभग 12 बजे से 1 बजे तक राम कथा पार्क रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ व किताब का विमोचन होगा। और लोक गायिका मालिनी अवस्थी के द्वारा रामायण सबरी का गायन क्या जाएगा के बाद अयोध्या पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन होगा। इस दौरान 3 परियोजनाओं का लोकार्पण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा होगा और रामकथा पार्क कब पास स्थित यात्री निवास पर अयोध्या की प्राचीनता , धार्मिकता पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। और लगभग 2 बजे से 3 बजे तक के बीच हनुमानगढ़ी , श्री रामलला का दर्शन कर राम जन्मभूमि परिसर में वृक्षारोपण करेंगे। वहीं दोपहर 3:40 पर अयोध्या रेलवे स्टेशन से 3:50 पर लखनऊ के वापसी होंगे।
जिलाधिकारी अनुज झां ने तैयारियों को लेकर बताया कि 29 अगस्त को माननीय राष्ट्रपति महोदय का कार्यक्रम है क्योंकि वह प्रेसीडेंशियल ट्रेन से आएंगे उनके पूरे रूट की सुरक्षा साथ ही अयोध्या में जगह-जगह होने वाली उनके कार्यक्रम की व्यवस्था में सुरक्षा कैसे रखी जाए इसकी तैयारी की गई है साथ ही इस में पर्यटन की विभाग के द्वारा कुछ योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी कार्यक्रम है तथा रामायण कांक्लेव का शुभारंभ राष्ट्रपति महोदय करने जा रहे हैं उसकी समस्त तैयारी विभागीय तौर पर की जा रही है साथ ही कुछ ऐसे लोग भी हैं जो उनके आसपास मौजूद होने वाले लोगों के स्वास्थ्य के परीक्षण की भी व्यवस्था कराई जा रही है ताकि पूरा कार्यक्रम सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

और पढ़े  कांवड़ का ऐसा जुनून: दांतों से कार खींच रहा नरेंद्र, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा

Spread the love
  • Related Posts

    यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveयूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक…


    Spread the love

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *