अयोध्या : राम मंदिर निर्माण समिति की पहले दिन की बैठक सपन्न .

राम मंदिर निर्माण समिति की पहले दिन की सर्किट हाउस में चल रही बैठक सपन्न हुए। इस बैठक में राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र,श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज व ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे। एलएनटी टाटा कंसलटेंसी के एक्सपर्ट भी मौजूद रहे। बैठक में राम मंदिर के नीव के निर्माण को लेकर चर्चा हुए।वही बैठक समाप्त होने के बाद मीडिया से मुखतिब होते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि नीव का काम अभी चल रहा है थोड़ा काम बाकी हैं।प्लिंथ ऊंचा करने का काम नवंबर में शुरू हो ऐसी तैयारी हैं।उन्होंने बताया कि प्लिंथ के पत्थर नवंबर में लगाए जाने का विचार किया जा रहा है।अयोध्या में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर महासचिव चंपत राय ने बताया कि राष्ट्रपति के साथ सुरक्षा की परंपराएं हैं बनी हुई है। यदि राम जन्मभूमि परिसर में अवलोकन कराने का कार्य मुझसे कहा जाएगा तो मैं करूंगा। राष्ट्रपति सम्मानित व्यक्ति हैं और भारत वर्ष के प्रथम नागरिक हैं। स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति हैं जो अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं।

और पढ़े  UP- आजम खां की अभी और बढ़ने वाली है मुश्किल! जौहर ट्रस्ट से 500 करोड़ से अधिक की वसूली की तैयारी
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…