अयोध्या : राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व सज रही है अयोध्या

Spread the love

राम दरबार, हनुमान जी सहित रामायण कालीन चित्र करने के साथ ही पीले रंग में रंगा जा रहा है जिससे महामहिम जब अयोध्या आयें तो उन्हें भी भगवान राम के रंगने का अहसास हो।
राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व सज रही है अयोध्या
29 अगस्त को महामहिम राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व पूरी रामनगरी अयोध्या को पूरी तरह से सजाया जा रहा है। हनुमान गढ़ी,रामकथा पार्क एवं रामकथा संग्रहालय सहित पूरी अयोध्या में जगह जगह दीवारों पर रामायण कालीन चित्र उकेरे जाने के साथ ही पूरी अयोध्या को राममय बनाने के उद्देश्य से पीले रंग से रंगा जा रहा है।
पीले रंग को लेकर तिवारी मंदिर के महंत गिरीशपति त्रिपाठी कहते हैं कि पीला रंग भगवान राम को सर्वाधिक प्रिय है। मानस में प्रसंग आया है कि वह हमेशा पीले रंग के ही वस्त्र धारण करते थे। पीले रंग में रंगने का उद्देश्य अयोध्या को राममय बनाना है। महामहिम राष्ट्रपति पहली बार अयोध्या आ रहे हैं ऐसे में उनका स्वागत पूरी तरह से राममय माहौल में होना चाहिये।
वहीं राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास का कहना है कि पीला रंग भगवान राम को बहुत पसंद है।इसे पीत वस्त्र भी कहते हैं। इसके रंग के क्ई नाम हैं जैसे इसे केसरिया और गेरुआ भी कहते हैं।पहले जब भारत आर्याव्रत था तो हमारे देश का ध्वज भी केसरिया था।हम भगवान को मंदिर में आज भी पीला वस्त्र ही पहनाते हैं। यह रंग सुखदाई और प्रसन्नता देने वाला है।इससे भगवान और भक्त के बीच एक सम्बन्ध जुड़ जाता है।अयोध्या भगवान की नगरी है तो उसे राममय दिखना चाहिये। महामहिम राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व अयोध्या को पूरी तरह से राममय बनाकर महायहिम का स्वागत करना अत्यन्त सुखदाई रहेगा।
वहीं दीवारों पर जगह जगह रामायण कालीन चित्र उकरेने वाले आर्टिस्ट शिवकुमार सिंह भी इस दौरे को लेकर उत्साहित हैं उनका कहना है कि इससे पहले 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व जिस तरह से अयोध्या में रामायण काल के चित्र को हमने उकेरा था और आप लोगों के कारण इसे पूरे विश्व ने देखा और सराहा इसी तरह से अब जबकि महामहिम राष्ट्रपति का आगमन अयोध्या हो रहा है तो भी हनुमान गढ़ी,राम कथा पार्क सहित तमाम अन्य जगहों पर राम दरबार, हनुमान जी सहित रामायण कालीन चित्र उकेरने के साथ ही पीले रंग में रंग रंगा जा रहा है जिससे महामहिम जब अयोध्या आयें तो उन्हें भी भगवान राम के रंगने का अहसास हो।

और पढ़े  Train: आगरा-मथुरा के लिए भी बुलेट ट्रेन, 350 किमी प्रतिघंटा होगी रफ्तार,यहां बनाए जाएंगे स्टेशन

Spread the love
  • Related Posts

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: कंटेनर में पीछे से घुसी कार, महिला समेत तीन की मौत, 5 की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित पांच लोग गंभीर रूप…


    Spread the love

    सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा-: अब्बू के कहने पर असद ने की हत्या, बेटे से बोला था- आज इसकी कहानी  कर दे खत्म

    Spread the love

    Spread the loveसूर्या हत्याकांड में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे हत्याकांड में असद के पिता नबाव की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार हुए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *