अयोध्या : राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के नाम फर्जी रसीद छपाकर हो रही वसूली, कोतवाली में दी गई तहरीर

Spread the love

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के नाम फर्जी रसीद छपाकर हो रही वसूली, अयोध्या कोतवाली में दी गई तहरीर
उत्तराधिकारी मांस कमलनयन रात में भी जानकारी बैकुंठपुर गोपालगंज बिहार में महंत नृत्य गोपाल दास के नाम से शनि मंदिर निर्माण के लिए वसूले जा रहे लाखों रुपए

अयोध्या. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष व मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल के नाम से मंदिर निर्माण के लिए अवैध रूप से धनउगाही किये जाने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने अयोध्या कोतवाली में लिखित तहरीर देकर किया है।

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास के नाम से छपाई गई फर्जी रसीद गए
राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश में चलाए निधि समर्पण अभियान के बाद अब विभिन्न क्षेत्रों में मंदिरों के निर्माण को लेकर दान लिए जाने की प्रथा तेज हो गई है। इस बीच अवैध रूप से धन बुराई करने वाले लोग भी फर्जी रसीद के माध्यम से लोगों से चंदा जुटा रहे हैं ऐसे ही मामला सामने आया जब संत नृत्य गोपाल दास श्री राम जानकी सेवा ट्रस्ट के नाम से रसीद छपाकर मंदिर निर्माण हेतु लोगों से चंदा मांगा गया। जिसकी लिखित शिकायत मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने अयोध्या कोतवाली में दी है।दिए गए तहरीर में बताया गया कि गोपालगंज बिहार के बैकुंठपुर में शनि मंदिर निर्माण को लेकर संत नृत्य गोपाल दास राम जानकी सेवा ट्रस्ट का गठन कर चंदा वसूला जा रहा है जो पूरी तरह गलत है ऐसे किसी भी मंदिर निर्माण हेतु चंदा काटने की ना तो सूचना है और ना ही वह इन्हें जानता है यह हमारे नाम का गलत उपयोग कर रहा है और भविष्य में किसी बड़ी घटना घटने की संभावना बन सकती है।
फर्जी रसीद छपाकर हो रही वसूली के खिलाफ दी गई तहरीर
मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास के मुताबिक हमारे मणिराम दास छावनी किया परंपरा है कभी कोई भी रसीद नहीं छुपाई गई न ही आज तक कहीं चंदा मांगा गया। और भगवान की कृपा से सभी कार्य पूरे हो रहे हैं लेकिन जिस व्यक्ति ने यह कार्य किया है इसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई किया जाएगा वही बताया कि इसके पहले भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं आगे यह कार्य ना हो इसके लिए कार्रवाई की जाना जरूरी है।

और पढ़े  एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

Spread the love
  • Related Posts

    ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने की याचिका पर इलाहाबाद HC में सुनवाई टली, कोर्ट ने यह दिया हवाला

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट की एकल पीठ ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले की याचिका की सुनवाई को छह सप्ताह के लिए टाल दिया है। मामले की सुनवाई…


    Spread the love

    गौतमबुद्ध नगर में DM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, दौड़े-दौड़े आए अधिकारी

    Spread the love

    Spread the love गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय को सोमवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *