अयोध्या : राम मंदिर के गर्भग्रह में दिखाई देगा एक खास तरह का पत्थर

Spread the love

धार्मिक नगरी अयोध्या में मंदिर निर्माण की समय सीमा तय की जाने के साथ राममंदिर निर्माण के लिए उपयोग किए जाने वाले पत्थरों का भी आकलन तैयार कर लिया गया है। मंदिर के गर्भग्रह से लेकर परकोटा निर्माण तक में 4 प्रकार की पत्थरों का प्रयोग किया जाएगा। जिसमें गर्भगृह की चौखट पर मकराना के उच्च कोटि का सफेद मार्बल की चमक दिखाई देगी। जहां दर्शन करने वाले भक्तों अपना माथा टेकेंगे। दरसअल राममंदिर निर्माण से लेकर सुरक्षा में बनने वाले परकोटा की दीवारों को लेकर चार प्रकार के पात्रों का प्रयोग किया जाएगा जिसमें नींव निर्माण के बाद 16 फुट ऊंची बेस प्लिंथ के लिए मिर्जापुर स्टोन लगाए जाएंगे जिसे पानी रिसाव से बचाने के लिए प्लिंथ के चारों तरफ 3 लेयर में ललितपुर के ग्रेनाइट बिछाए जाएंगे। जिस पर तीन मंजिले की 161 फुट ऊंची शिखर की मंदिर का निर्माण राजथान के बंसी पहाड़पुर के पत्थरों का प्रयोग किया जाएगा। तो वहीं मंदिर के गर्भगृह के द्वार मकराना का उच्च कोटि सफेद मार्बल से बनेगा जिसकी तैयारी की जा रही है। मंदिर निर्माण के साथ मंदिर की सुरक्षा के लिए भूमि के 12 फुट अंदर रिटर्निंग वाल पर जोधपुर के स्टोन से परकोटा का निर्माण किया जाएगा। श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक भगवान श्री रामलला के गर्भगृह के दीवार व खिड़की को बनाए जाने के लिए राजस्थान के बंसी पहाड़पुर के पत्थरों का प्रयोग किया जाएगा लेकिन मंदिर के गर्भगृह का चौखट मकराना के सफेद मार्बल का होगा। तो वहीं 2025 तक राम जन्मभूमि परिसर में विभिन्न प्रकार की योजनाओं से बनने वाले भवनों को विकसित कर दिया जाएगा।

और पढ़े  मसूरी के नाहल से 6 लोग देश विरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार, गांव में भारी पुलिसबल तैनात, IB से मिला इनपुट

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *