अयोध्या : रामलीला की व्यवस्था को लेकर राम नगरी के संतों में नाराजगी

Spread the love

अयोध्या की परंपरागत रामलीला की व्यवस्था को लेकर राम नगरी के संतों ने नाराजगी जताई है.इस रामलीला को लेकर रामनगरी के बड़ा भक्तमाल मंदिर में अयोध्या संत समिति ने विरोध में बैठक की।इस बैठक में फिल्मी सितारों के द्वारा आधी अधूरी और गैर पारंपरिक ढंग से पेश की जा रही रामलीला पर संत समाज के लोग नाराज हैं। 17 अक्टूबर को गोरखपुर में संत समिति मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दर्ज शिकायत कराएगी। संतों ने मांग किया हैं कि अयोध्या की रामलीला मंडलियों ने विदेशों तक परचम लहराया हैं। आध्यात्मिक धार्मिक परंपरा वाली रामलीला का आयोजन हो।बड़ा भक्तमाल मंदिर में संतो की बैठक खत्म होने के बाद महंत अवधेशदास ने कहा कि फिल्मी हस्तियों की रामलीला के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 17 सितंबर को मुलाकात करेगे अयोध्या की रामलीला के नाम पर भद्दा प्रदर्शन हैं। कलाकार शराब व मांस खाने वाले हो उसका होगा विरोध होगा।पिछले वर्ष मुगलिया शेरवानी व नगरीय जुता पहन नारद मंच पर रहे।अयोध्या मर्यादित नगरी यहां अमर्यादित वेशभूषा। अमर्यादित साहित्य की रामलीला नहीं चलेगी। इसका विरोध होगा,अयोध्या में उपासना, साधना, मर्यादा,सनातन की रामलीला चाहिए नाकि फिल्मी हस्तियों की रामलीला,फिल्मी दुनिया के लोग धर्म का सत्यानाश कर रहे। वही कथावाचक पवन शास्त्री संत समाज रामलीला का विरोध नही कर रहा हैं,अयोध्या राम, रामलीला, रामचरितमानस की भी जन्मभूमि,श्री राम के चरित के बारे में खुद रावण ने कहा कि राम जी का मुखोटा लगा लेने से सारे विश्व की संपदा तुक्ष लगती , वर्चुअल रामलीला होते हुए संदेश एक्चुअल देता।अयोध्या के रामलीला की परंपरा वास्तविकता है।रामलीला का स्वरूप नही बिगड़ा जाए। फिल्मी हस्तियों की रामलीला का 3 माह से हो रहा विरोध , 80 प्रतिशत संत विरोध कर रहे , सरकार अगर आराध्य के चरित्र की परिभाषा तैय करे यह उचित नही , संत इसको पसंद नही करेगा। फिल्मी हस्तियों के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी ,सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलना होगा मिलेंगे। राशिकपीठाधिस्वर महंत जनमेजय शरण ने भी फिल्मी हस्तियों की वर्चुअल रामलीला का विरोध किया हैं रामलीला का विरोध नही हैं रामलीला का उपहास का विरोध हैं।राम ने 5 लीला किया हैं। पांचो रामलीला को दिखाना चाहिए , रामानंद सागर की रामलीला का आज भी पसंद की जा रही हैं। भ्रष्ट लोगो को रामलीला का पात्र बनाये जाने का विरोध हैं, संतो की बैठक में नागा रामलखन दास , संत कविराज कबीर सहित कई संत महंत शामिल हुए।दरसअल आज अयोध्या की रामलीला का लक्ष्मण किला पर भूमि पूजन हैं।इस भूमि पूजन में कानून मंत्री बृजेश पाठक शामिल होगे। भूमि पूजन के पहले संत समाज के लोग मुखर हुए।3 महीने पहले भागवताचार्य स्मारक सदन में भी संत समिति ने दर्ज विरोध कराया था।मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र सन्तो ने भेजा था ।

और पढ़े  भीषण हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ता सामने आने से पलटी कार, 2 महिलाओं समेत तीन की मौत, छह घायल

Spread the love
  • Related Posts

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love

    2026 जन्माष्टमी- मथुरा-वृंदावन में होटल हुए बुक, बांके बिहारी के ऐसे होंगे दर्शन, मंगला आरती के बदले नियम

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा और वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जन्माष्टमी पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन और मंगला आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *