अयोध्या : जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर करेंगे प्रदेश का दौरा .

Spread the love

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे.जिसकी शुरुआत अयोध्या से की जाएगी। अयोध्या में उनके कार्यक्रम को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक सर्किट हाउस में आयोजित हुई।जिसमें कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया।अयोध्या पहुँचे जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश नाथ ओझा ने बताया कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का पूरे प्रदेश में भ्रमण का कार्यक्रम तय हुआ। इसकी शुरुआत अयोध्या से की जा रही है पार्टी के 70 जिलों में बूथ कमेटी का गठन हो चुका हैं। सारे प्रकोष्ठ का भी गठन किया जा रहा है।वही इस कार्यक्रम की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन संभवत सितंबर के प्रथम सप्ताह या 10 सितंबर तक कोई तारीख की जाएगी। प्रदेश महासचिव बृजेश सिंह ने कहा कि प्रदेश दौरे की शुरुआत राम नगरी से होगी।इस बैठक के दौरान मधुबन सिंह,सुभाष सिंह, जिला उपाध्यक्ष जेडी सिंह, जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह, जय प्रकाश पांडे, मनीष सिंह, नीरज सिंह, युवा नेता अनुराग सिंह,सोनू सिंह,दर्जनों भर पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या पुलिस ने बरामद किए 30.45 लाख के 203 मोबाइल फोन, एसपी सिटी ने दी जानकारी
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *