
भगवान हनुमान जी महाराज के दरबार में टेका माथा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सबसे ज्यादा संतुष्ट हूं मैं श्री हनुमान जी महाराज का दर्शन करने से। उन्होंने हमको हनुमानगढ़ी बुला लिया। और अब रामलला का दर्शन भी करने जा रहा हूं। एक राम भक्तों को इससे ज्यादा खुशी और क्या हो सकती है। उन्हीं की कृपा से हम लोग अयोध्या जी और प्रदेश का विकास कर रहे हैं। और विकास का कार्य तेजी के साथ निरंतर चल रहा है। वहीं 2022 के चुनाव पर बोले कि 2022 में हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।