अयोध्या : उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने लिया रामलीला की तैयारी का जायजा ।

रामलीला चेयरमैन राकेश बिंदल जी अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) , वाइस चेयरमैन परदीप अग्रवाल, पवन वत्स और कैप्टन राज माथुर जी ने भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री श्री सुनील बंसल जी को रामलीला की तैयारी को लेकर अवगत कराया। और उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री माननीय सुनील बंसल जी ने बोला की मैं रामलीला को देखने एक दिन ज़रूर आऊँगा । और उन्होंने कहा कि इस बार की रामलीला पिछले वर्ष की भांति और भी अधिक सुंदर होगी और यह रामलीला भगवान श्री राम के भक्त लक्ष्मण किला से अपने घरों में बैठकर लाइव देख पाएंगे।इस मौके पर अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी जी ने बोला कि यह रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है और इसे भगवान श्री राम के भक्तों ने बनाया है और इस मौके पर अयोध्या राम लीला के जनरल सेक्रेटरी और क्रिएटिव डायरेक्टर शुभम मलिक ने बोला कि यह रामलीला भगवान श्री राम की पावन धरती पर होने जा रही है।यह रामलीला 6th अक्टूबर से 15th अक्टूबर तक रात को 7:00 से 10:00 बजे तक और कई सैटेलाइट चैनल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएगी।अयोध्या की रामलीला में *सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे और भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे ,जाने माने सुपरस्टार बिंदु दारा सिंह हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे। शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे ।असरानी जी नारद मुनि के किरदार में नजर आएंगे ।रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे। शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। शीबा खान मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। अमिता नांगिया कैकयी के किरदार में नजर आएंगी और कैप्टन राज माथुर भरत के किरदार में नजर आएंगे। राकेश बेदी बाली के किरदार में नजर आएंगे ।अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।*

और पढ़े  UP में राज्यसभा चुनाव: BJP ने खरीदा नौंवा पर्चा, बढ़े सपा में सेंधमारी के आसार, अखिलेश के लिए है ये चुनौती
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…