अयोध्या : अयोध्या पहुंचे आम आदमी पार्टी से तथाकथित रूप से निष्कासित यूथ विंग के प्रदेश प्रवक्ता रत्नेश मिश्र आए मीडिया के सामने..

Spread the love

अयोध्या पहुंचे आम आदमी पार्टी से तथाकथित रूप से निष्कासित यूथ विंग के प्रदेश प्रवक्ता रत्नेश मिश्र ने मीडिया के सामने आकर अपने निष्कासन पर संजय सिंह को फिर से घेरा हैं। यूथ विंग के प्रदेश प्रवक्ता रत्नेश मिश्र ने मीडिया से मुखतिब होते हुए उन्होंने कहा कि अपने निष्कासन की जानकारी मीडिया के माध्यम से हुई। यह गलत है, कि उनको 3 फरवरी में ही निष्कासित किया गया। राज्य सभा सांसद संजय सिंह झूठ बोलते हैं। उनके पास डॉक्युमेंट्री एविडेंस है। 5 अप्रैल को आप पार्टी ने अंबेडकर नगर का उन्हें जिला प्रभारी नियुक्त किया, अगर निष्कासन हुआ होता तो जिला प्रभारी कैसे नियुक्त करते, अगर मेरा निष्कासन होता तो उसके लिए वह मुझे सूचित करते या मीडिया के माध्यम से मुझे सूचना मिलती. वही रत्नेश मिश्रा ने एक बार फिर संजय सिंह पर लगाए गंभीर आरोप संजय सिंह पार्टी फंड की चोरी कर रहे हैं। वह अपने चाटुकार को फायदा पहुंचा रहे हैं, पंचायत चुनाव में रिलीज हुआ फंड सार्वजनिक किया जाए, कितनी गाड़ियों में डीजल डलवाया गए झंडे बैनर बनवाए गए उसका हिसाब सामने रखा जाए, संजय सिंह राम द्रोही और धर्म द्रोही हैं वह हिंदुत्व द्रोही हैं और सबसे बड़ी बात कि वह आम आदमी पार्टी द्रोही है, उन्होंने आम आदमी पार्टी को चाटुकारों की पार्टी बना दिया है। राम मंदिर ट्रस्ट ने जमीन घोटाला नही किया सिर्फ संजय सिंह की साजिश है। इस साजिश से हिंदू जनमानस आहत हुआ। आम आदमी पार्टी को भी प्रदेश में नुकसान हुआ।


Spread the love
और पढ़े  करीब 99 लाख हो जाएगा H-1B वीजा शुल्क: अमेरिका कर रहा तैयारी, भारतीयों पर पड़ेगा बड़ा असर
  • Related Posts

    नेपाल त्रासदी में अब तक 359 लोगों की मौत, 290 भारतीय अभी भी लापता,भारतीयों की मदद के लिए भारत सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 350 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *