हल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल में 190 ऑक्सीजन बेड खाली

Spread the love

सुशीला तिवारी अस्पताल में ऑक्सीजन के 190 बेड खाली पड़े हैं। एसटीएच में कोविड के 253 मरीज भर्ती हैं। दूसरी ओर जिले में सोमवार को 223 नए कोविड पॉजिटिव केस आए
एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि कोविड पॉजिटिव सात मरीजों की मौत हुई है। इसमें छह नैनीताल के और एक बागेश्वर का है। कोविड पॉजिटिव 96 मरीजों की हालत गंभीर है, जबकि 36 अतिगंभीर हैं। मार्च 2020 से 24 मई 2021 तक कोविड से 935 मरीजों की मौत हुई। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि 1363 लोगों की जांच सोमवार को की गई।

त्वचा रोग विभाग के विभागाध्यक्ष ने कोविड से जीती जंग
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के त्वचा रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ अग्रवाल ने सोमवार को कोविड से जंग जीत ली। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि डॉ. सौरभ अग्रवाल को बहुत ही गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था, उन्हें आईसीयू में रखा गया था। डॉक्टरों की टीम उन पर बराबर नजर रख रही थी। डॉ. अग्रवाल पिछले 18 दिन से भर्ती थे। कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. परमजीत सिंह के नेतृत्व में डॉ. वीएन सत्यवली, डॉ. अशोक, डॉ. मकरंद सिंह और डॉ. यतींद्र सिंह आदि उनके इलाज में लगे हुए थे। कोविड का असर फेफड़ों पर बहुत अधिक हुआ था। कोविड में प्रयोग होने वाले कई इंजेक्शन इलाज के दौरान दिए गए। आखिरकार डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई और सोमवार को डॉ. अग्रवाल के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई

और पढ़े  देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *