हल्द्वानी : भाजपा ने भेजी आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री

Spread the love

हल्द्वानी 26 अक्टूबर, आज भारतीय जनता पार्टी ने कुमाऊँ के पर्वतीय क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदा के बाद बेघर हुए लोगों के लिए राहत सामग्री भेजी। दिल्ली से भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम की अगुवाई में आई 4250 राशन किट को
स्टेट कॉर्डिनेटर राजेंद्र सिंह बिष्ट ने जिला कोऑर्डिनेटर का दायित्व निभा रहे भाजपा के जिला महामंत्री कमल नयन जोशी तथा जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल जिला कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर जोशी तथा सदस्य जिला कार्यकारिणी देवेंद्र बिष्ट की कमेटी के साथ समन्वय कर यह सामग्री पर्वतीय क्षेत्रों में भेजी।

दिल्ली से 14 ट्रकों में कुल 4250 राशन किट पहुंचे हैं जिनमें से 7 ट्रकों में पहुंची 2050 राशन के उधम सिंह नगर के लिए भेज दी गई है जबकि शेष 7 ट्रकों की 2200 राशन किट नैनीताल, भीमताल ओखलकांडा, रामगढ़ बेतालघाट, रामनगर की आपदा प्रभावित क्षेत्र में भिजवाई जा रही है इस सारी कारवाही को कुमाऊं संभाग के आपदा राहत कार्यालय से संचालित किया जा रहा है।
यहां कमलुवागाजा स्थित पार्षद धीरज पांडे के बैंकट हॉल इन सभी राशन कीटों को पर्वतीय क्षेत्र को भेजा जा रहा है इस सामग्री को रवाना करते हुए स्टेट कोऑर्डिनेटर आपदा वितरण राजन सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के विशेष प्रयासों से यह राशन सामग्री पहुंची है इसे जरूरतमंदों को पहुंचाने के लिए उनके नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है जो इस राहत सामग्री को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भेज रही है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *