हल्द्वानी:  एमबी इंटर कॉलेज में आज जुटेंगे पूर्व सैनिक, सीएम होंगे मुख्य अतिथि

Spread the love

 

त्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह के क्रम में बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन होना है। एमबी इंटर कॉलेज में होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आने वाले पूर्व सैनिकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। आगंतुकों के लिए बैठने के साथ ही पेयजल, भोजन, शौचालय सहित आवश्यक अन्य सभी व्यवस्था चाक चौबंद रहे। पार्किंग की व्यवस्था पर्याप्त हो।

 

उन्होंने कहा कि सैनिक सम्मेलन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीरंगनाओं और उनके आश्रितों को योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देना है। वीर नारियों का भी सम्मान होना है। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, डीएम ललित मोहन रयाल, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेनि) रमेश सिंह आदि थे।

 

हल्द्वानी के बाद रामनगर जाएंगे सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर हल्द्वानी आएंगे। उनका कार्यक्रम जारी हो चुका है। सूचना विभाग के अनुसार वह सुबह 10:55 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से एमबी इंटर कॉलेज मैदान जाकर पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर नगर वन रामनगर के जन वन महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। धामी रामनगर डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

और पढ़े  रुद्रपुर- पुलिस लाइन में खड़ी सीज बाइकों में लगी आग, 3  दमकल वाहनों ने पाया काबू

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love