खबर हरिद्वार से जहा पर उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर आरोप लगाए और कहा कि 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का जहाज डूबना तय है भाजपा ने उत्तराखंड को अपने कार्यकाल में कई मुख्यमंत्री देने का काम किया है और उत्तराखंड में सिर्फ अधिकारियों के ट्रांसफर के सिवा कुछ भी देखने को नहीं मिला है उत्तराखंड निर्माण में आंदोलनकारियों का बड़ा रोल रहा है पर सरकार ने उनको भी अनदेखा किया है इसलिए उत्तराखंड के सभी आंदोलनकारी 8 अगस्त को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का अपनी मांगों को लेकर के घेराव करेंगे वही कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि चिन्हित आंदोलनकारी समिति और आंदोलनकारियों के अनेक संगठन मिलकर के अपनी मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे जिसमें उत्तराखंड के हर कोने से आंदोलनकारी इकट्ठे होकर के देहरादून पहुंचेंगे








