हरिद्वार अक्षय तृतीया के दिन संन्यासियों के स्नान के साथ हुआ कुंभ का समापन

Spread the love

अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि और अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि के नेतृत्व में नागा संन्यासियों ने गंगा स्नान किया। नागा संन्यासियों ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए श्री आनंद भैरव घाट पर सांकेतिक रूप से गंगा में डुबकी लगाई।

गंगा स्नान के बाद भगवान दत्तात्रेय श्रीआनंद भैरव और महामाया माता मायादेवी की नागा संन्यासियों ने पूजा-अर्चना व परिक्रमा की। भगवान दत्तात्रेय की चरणपादुका पर ओकांर उठाने और पूजा अर्चना के साथ ही कुंभ 2021 के विधिवत समापन की घोषणा हुई।

कोविड के कारण साधु संतों ने पूरे नियमों के साथ शाही स्नान किया। विपरीत परिस्थितियों में कुंभ मेला का समापन कराने में अखाड़ा परिषद, अखाड़ों के साथ पदाधिकारियों के साथ मेला प्रशासन व पुलिस का योगदान सराहनीय रहा। वैश्विक महामारी के खात्मे के लिए जूना अखाड़े में लगातार अध्यात्मिक अनुष्ठान किए जाते रहेंगे।


Spread the love
और पढ़े   देहरादून: BJP नेतृत्व को मसूरी विधानसभा में करनी होगी मशक्कत, पूर्व मंत्री अग्रवाल भी ठोंक रहे हैं ताल
  • Related Posts

    प्रतीक यादव- आई लव यू…अस्थि विसर्जन के बीच भावुक पल, मासूम बेटी ने ऐसे दी पिता को अंतिम विदाई

    Spread the love

    Spread the loveपिता प्रतीक यादव को आखिरी विदाई देने आई मासूम बेटी ने हाथ में एक कार्ड पकड़ रखा था। जिस पर लिखा था ‘आई लव यू’ और एक छोटा-सा दिल बना था। जैसे ही…


    Spread the love

    नैनीताल हाईकोर्ट- लोकायुक्त की नियुक्ति में देरी पर HC ने जताई नाराजगी, 16 जून अगली सुनवाई

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 जून की तिथि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *