हमें भारत को शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत बनाना है – रामजी पांडे

Spread the love

शहीदे आजम भगतसिंह के जन्मदिवस पर उस महान क्रांतिकारी की पुण्य आत्मा को नमन करते हुए श्रमिक नेता रामजी पांडे ने कहा कि हमे अपने देश भारत को शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत बनाना है और इसके लिए हमे जो भी कुर्बानियां देने की जरूरत आन पड़ेगी हम देने के लिए तैयार है ।उन्होंने कहा कि आज देश मे जिस तरह के हालात हैं उसमें भगत सिंह के विचारों की धरातल पर प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। खासतौर पर भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी साथियों के साम्राज्यवाद विरोधी- साम्प्रदायिकता विरोधी विचार आज जन जन तक पहुँचाने की जरूरत आन पड़ी है।इसके लिए SVS लगातार प्रयासरत है और हमारा यह प्रयास आखिरी दम तक जारी रहेगा ।उन्होंने कहा कि आज देश का किसान आंदोलन नए कंपनी राज के खिलाफ नई आज़ादी की लड़ाई की इबारत लिख रहा है। जिसमे श्रमिक विकास संगठन निरन्तर अपना योगदान देता रहेगा। रामजी पांडे ने कहा कि भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी साथियों ने पुराने कम्पनी राज के खिलाफ लड़कर शहादत दी और देश को आज़ादी दिलाने का काम किया। आज भगत सिंह के वैचारिक वारिस किसान और श्रमिक देश भर में केंद्र सरकार द्वारा लाये जा रहे नए कम्पनी राज के खिलाफ लगातार लड़ रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसी, आईं दरारें, अप्रैल में किया था PM मोदी ने लोकार्पण
  • Related Posts

    School-College Closed: आज से इस जिले में 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the love श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और यातायात डायवर्जन को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ.…


    Spread the love

    कुत्ते ने 1 माह की बच्ची का सिर नोचा, मौत, कपड़े धोने के लिए गई थी मां

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर के बरामदे में पत्थर पर लेटी एक महीने की मुनीता का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *