सीजेआई एनवी रमण ने दिलाई 9 नए जजों को एक साथ शपथ, ऐसा पहली बार हुआ देश के इतिहास में ।

Spread the love

सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में नियुक्त नौ नए न्यायाधीशों को सीजेआई एनवी रमण मंगलवार को शपथ दिलाई। यह पहला मौका है जब इतना बड़ा शपथ समारोह हुआ। नौ नए न्यायाीधीशों में तीन महिला न्यायाधीश शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह उच्चतम न्यायालय के अतिरिक्त भवन परिसर के सभागार में आयोजित किया गया। सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में यह पहला मौका है जब नौ जजों को एक साथ शपथ दिलाई गई। आमतौर पर नए जजों को शपथ प्रधान न्यायाधीश के कोर्ट रूम में दिलाई जाती है। मंगलवार को नौ नए जजों की शपथ के बाद शीर्ष अदालत में सीजेआई रमण समेत जजों की संख्या बढ़कर 33 हो जाएगी, जबकि स्वीकृत संख्या 34 है। शपथ समारोह का डीडी न्यूज, डीडी इंडिया और लाइव वेबकास्ट पर सीधा प्रसारण किया गया। 

इन 9 नए न्यायाधीश ने ली शपथ

शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में पद की शपथ लेने वाले नौ नए न्यायाधीशों में शामिल हैं- न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना, न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश, न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और पीएस नरसिम्हा। 

जस्टिस नागरत्ना सितंबर 2027 में पहली महिला सीजेआई बनने की कतार में हैं। जस्टिस नागरत्ना पूर्व सीजेआई ई एस वेंकटरमैया की बेटी हैं। इन नौ नए जजों में से तीन जस्टिस नाथ, नागरत्ना और नरसिम्हा सीजेआई बनने की कतार में हैं।


Spread the love
और पढ़े  दिल्लीवालों को रेखा सरकार का तोहफा: अब 1.20 लाख आय वाले भी बनवा सकेंगे राशन कार्ड, 7.71 लाख अपात्र नाम हटे
  • Related Posts

    जनता को लूट रही सरकार’:- पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर, कहा- तेल कंपनियों के फायदे की चिंता

    Spread the love

    Spread the loveपिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार…


    Spread the love

    Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, लू के अलर्ट के बीच पड़ी बारिश की बौछारें

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। दिल्ली, गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *