शहीद ए आजम भगत सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया।

Spread the love

अयोध्या –
23 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन तथा खेत मजदूर संगठन के संयुक्त तत्वावधान में शहीद ए आजम भगत सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया। जिसमें
सभी कार्यकर्तागण 11:00 बजे सुबह डाक बंगला परिसर में एकत्रित हुए और वहां से गगनभेदी नारे लगाते हुए पैदल मार्च करते हुए नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात जुलूस सभा के रूप में परिवर्तित हो गया और सभा की गई।
सभा की अध्यक्षता खेत मजदूर यूनियन के जिला मंत्री कामरेड बीपत राम चौहान तथा संचालन जिला अध्यक्ष कामरेड अखिलेश चतुर्वेदी ने किया l
सभा को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से एटक के प्रांतीय अध्यक्ष कामरेड सत्यनारायण तिवारी जी, खेत मजदूर संगठन के प्रांतीय मंत्री कामरेड शैलेंद्र प्रताप सिंह, अनिरुद्ध प्रताप मौर्य, शिवराम, रामकृपाल, जायसवाल, यासीन बैग, राज कपूर, यशोदा नंदन कृष्ण ने संबोधित किया
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह का जो सपना रहा कि देश आजाद होने के बाद देश में शोषण विहीन समाज की स्थापना होगी जहां पर फिरका परस्ती धार्मिक भेदभाव छुआछूत ऊंच नीच नहीं रहेगा, सभी इंसान समान होंगे, इंसानियत की बोलबाला रहेगा, लोकतांत्रिक सरकार जनहित में कार्य करेगी किंतु आज धार्मिक मुद्दे उठाकर देशवासियों को आपस में लड़ाया जा रहा है शिक्षा को पूजी पतियों के हवाले किया जा रहा है, सार्वजनिक संस्थान बेचे जा रहे हैं, गरीब और गरीब होता जा रहा है, धन का केंद्रीय करण अमीरों के पास जा रहा है। मेहनत कसों के लिए किसी भी प्रकार की गारंटी सरकार के पास नहीं है। महंगाई चरम सीमा पर है। जिन उद्देश्यों के लिए क्रांतिकारियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को आजाद कराया उनके सपनों को चकनाचूर किया जा रहा है l
आज इस अवसर पर साथियों ने मांग की है कि सरकार शहीद ए आजम भगत सिंह रोजगार गारंटी योजना लागू करें और भगत सिंह के बलिदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करें तथा सरकार लोकतंत्र की व्यवस्था कायम रखते हुए जनहित में कार्य करें इसी के साथ प्रांतीय अध्यक्ष ने घोषणा किया है कि 27-28 मार्च को राष्ट्रीय आवाहन पर जनपद अयोध्या में भी हड़ताल को सफल बनाया जाएगा l
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बजरंगी प्रसाद, श्रीचंद, राजकुमार, पंचराम भारती, मोहम्मद इश्तियाक, विपुल सिंह, राम धीरज, रविकांत, माला देवी, शीला, सोना देवी, किसमता देवी, राजकुमारी पांडेय, अशोक कुमार गुप्ता , राम नाथ तिवारी, रामजग, अशोक कुमार, सुखीराम, सीताराम, रामपाल, राजेंद्र प्रसाद, यस सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

और पढ़े  हैवान’ प्रधानाचार्य: 3 मासूम बच्चियों से अश्लीलता, कोचिंग की आड़ में करता था घिनौनी करतूत, ऐसे खुला मामला

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: नोटों की गड्डियां और खुले नोट, 70 बार चोरी कैमरे में कैद, पहली बार सामने आई SIT रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी की एसआईटी रिपोर्ट सामने आ गई है। इसके मुताबिक, गणना प्रक्रिया की निगरानी के नियमों को ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बदलकर कमजोर कर दिया। रिपोर्ट में…


    Spread the love

    UP- यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात विक्की को किया ढेर, 8 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार तड़के यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। इसकी पहचान विक्की उर्फ आसिफ अली पुत्र मजहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *