विहिप के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रविंद्र नारायण सिंह दर्शन पूजन करने पहुंचे अयोध्या

Spread the love

विहिप के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रविंद्र नारायण सिंह भगवान श्री रामलला का दर्शन पूजन करने अयोध्या पहुंचे इस दौरान परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण का जायजा भी लिया। तो वही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात की इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री मिलिंद परांडे, विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह व सदस्य डॉ अनिल मिश्रा भी मौजूद रहे।वहीं देर शाम सरयू आरती में भी शामिल हुए।रामनगरी पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र नारायण सिंह ने बताया कि अध्यक्ष बनने के बाद आज मैं पहली बार अयोध्या का भ्रमण कर रहा हूँ और आज मैंने राम जन्मभूमि के कार्यस्थल पर गया था राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और मुझे बहुत ही खुशी है बहुत ही अच्छे तरीके से कार्य प्रगति पर है और हम लोग समझते हैं कि इसी प्रकार से कोई प्राकृतिक अड़चन नहीं आया 2023 के अंत तक भगवान श्री रामलला को मंदिर में स्थापित कर देंगे तो वही ट्रस्ट पर लगाए जा रहे आरोप को लेकर बताया कि कोई भी कार्य जब अच्छा किया जाता है तो साथ में उसके कुछ लोग ऐसे होते ही हैं। मैं पूछता हूं कि वह अपने भाइयों से जो आरोप लगाते हैं क्या उन्होंने कभी सोचा है कि 45 वर्षोंं से मेहनत कर रहे हैं उसमें उन्होंने कितना मदद किया है। जब आप लोग ने कोई मदद नहीं किया तो आपको कोई अधिकार भी नहीं बनता की हमारी बातों पर आरोप लगाने का।उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि हम समाज में काम करते हैं तो हमें सब कुछ देखना चाहिए लेकिन यह भी सही है कि आपका भी दायित्व तभी बनता है जब आप किसी प्रकार का कार्य किया हो। राम मंदिर के बाद काशी और मथुरा को लेकर बताया कि आप बहुत ही बड़ा देश है अब इसमें अनेकता बहुत है और अनेकता को एकता में लाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है किसी भी सत्ता के लिए इसलिए मेरे विचार से सब साधे सब सधे सब साधे सब जाए इसलिए जो पहले हमें मिला है उसे पहले पूरा करना है।

और पढ़े  PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामला: दिल्ली पुलिस ने नहीं दर्ज की रेगुलर FIR

Spread the love
  • Related Posts

    संभल हिंसा : 199 गवाहों ने खोलीं परतें तो सामने आई हिंसा की पूरी कहानी, रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे

    Spread the love

    Spread the loveविधानमंडल के दोनों सदनों में रखी गई संभल हिंसा जांच आयोग की रिपोर्ट में कई अहम खुलासे किए गए हैं। आयोग ने जांच में हिंसा को अचानक हुई…


    Spread the love

    New Rule: जिनकी सैलरी है 25 हजार रुपये, उन्हें भी मिलेगी पेंशन, सरकार बदलने जा रही 10 साल पुराना नियम

    Spread the love

    Spread the love कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) के तहत नौकरीपेशा लोगों के लिए न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये प्रति महीना तय है। पेंशनभोगी संगठन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *