विधायक पर फायर पूर्व बीडीसी सदस्य को लगी गोली

Spread the love

एलायंस के गेट पर कारों की टक्कर को लेकर विवाद हो गया। आवेश में आए युवक ने पहले बीच बचाव कर रहे विधायक राजकुमार ठुकराल पर फायर किया, जो मिस हो गया। इसके बाद उसने पूर्व बीडीसी सदस्य को गोली मार दी जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, हमलावर अपनी कार छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एसपी सिटी ममता बोहरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
नरेंद्र उर्फ भोला छाबड़ा पूर्व बीडीसी सदस्य हैं। शनिवार की रात नरेंद्र एलायंस कॉलोनी से कार से अपने घर जा रहे थे। कॉलोनी के गेट के पास पहुंचते ही उनकी कार की आरोपी युवक की कार से मामूली क्कर हो गई, जिसके बाद कार सवार युवक का नरेंद्र के साथ विवाद हो गया। इसी बीच विधायक राजकुमार ठुकराल वहां से गुजर रहे थे।
विधायक ने बताया कि उन्होंने बीच बचाव करने का प्रयास किया लेकिन सामिया कॉलोनी निवासी युवक ने पिस्टल से पहला फायर उनके सीने की तरफ किया जो मिस हो गया। इसके बाद आरोपी ने नरेंद्र पर फायर किया जो उनके माथे के पास लगा।
इसके बाद हमलावर अपनी कार छोड़कर पैदल ही फरार हो गया। घायल नरेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। घटना के समय विधायक के साथ गनर नहीं था। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। एसएसपी कुंवर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और विधायक से मामले की जानकारी ली। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि गोली चलने की घटना हुई है।

और पढ़े  भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की गई जान।

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *