विद्यार्थियों को समझाए पत्रकारिता के गुण.

Spread the love

पत्रकारिता विभाग की कार्यशाला में एनडीटीवी के कमाल खान ने दीं जानकारियां

पत्रकारों के लिए विभिन्न विषयों और साहित्य का अध्ययन करना बहुत आवश्यक और महत्वपूर्ण है। इससे उनकी पत्रकारिता में गहराई और निखार आता है।

यह बात वरिष्ठ पत्रकार एनडीटीवी के एग्जीक्यूटिव संपादक कमाल खान ने यहां डीएसबी परिसर के पत्रकारिता विभाग में एक कार्यशाला में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही।
कमाल खान ने कहा कि पत्रकार विभिन्न प्रकार का साहित्य, कविता, प्रसिद्ध उपन्यास सहित विभिन्न धर्मों के विषय में भी पढ़ें इससे उनकी सोच का दायरा बढ़ेगा और वे सही और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने में अधिक सक्षम बनेंगे कहा कि आजकल कुछ लोग विभिन्न धार्मिक मान्यताओं की मनमानी व्याख्या कर सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में धार्मिक उन्माद फैलाने में लगे हैं जो समाज के लिए बहुत हानिकारक है। पत्रकारों को समाज के समक्ष वास्तविकता लाने और जागरूक करने में योगदान देना चाहिए।
कमाल ने पत्रकारों को अन्य भाषाओं के साहित्य का अध्ययन करने की भी सलाह दी। विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी और सहायक प्रो. पूनम बिष्ट ने कमाल खान का स्वागत करते हुए विभाग में आगमन पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विभागीय कर्मी चंदन सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: जनगणना में सहयोग नहीं करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, छह दिन बाकी, 67% मकान गणना ही हो पाई
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *