मोटाहल्दू : ग्राम पंचायत जयपुर खीमा मे दो दिवसीय बॉलीबाल टूर्नामेंट का आगाज..

ग्राम पंचायत जयपुर खीमा मे दो दिवसीय जय मां कालिका ओपन डे- नाईट बॉलीबाल टूर्नामेंट का जयपुर खीमा यूथ व युवक मंगल दल के तत्वाधान में रंगारंग आगाज हो चुका है। जिसमें उत्तराखंड के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की टीमें भी प्रतिभाग कर रही है।

इससे पूर्व आज ग्राम प्रधान सीमा पाठक व समाजसेवी सुभाष गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।

टूर्नामेंट मे उद्घाटन मैच रुद्रपुर व हिरन बाबा के बीच खेला गया इसमें रुद्रपुर की टीम ने यह मैच जीता, इसके बाद सूर्यकलब व गौलापार व
के बीच मैच हुआ जिस में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सूर्या क्लब ने जीत दर्ज की वही टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला जयपुर खीमा व पदमपुर देवालिया के बीच खेला गया जिसमें जयपुर खीमा की टीम ने दो सेट जीतकर मैच को अपने नाम किया।

वही मुख्य अतिथि प्रधान सीमा पाठक व सुभाष गुप्ता ने कहा कि ग्राम पंचायत जयपुर खीमा में पहली बार डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट हो रहा है, इस आयोजन के लिए समिति को बहुत बधाई की पात्र हैं, जो युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन कर रहे हैं। खेल भावना प्रतिभा को निखारने का काम करती है। इस लिए खेलो के प्रति सबको जागरूक होना जरूरी है।

इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी कीर्ति पाठक, योगेश कपिल, वार्ड सदस्य दिशा कपिल, दीपांशु कबडाल, राकेश कविदयाल, संजय सुनाल, अनुज कबड़ाल, भानु कबडाल, अंकित सुनाल, अनूप सुनाल, पंकज कबड़ाल, विनोद कबड़ाल, राहुल पाठक, कार्तिक बिरखानी, अंकित बमेठा, दीपांशु कपिल, गिरजेश कबडाल, करन कविदयाल, मनीष सुनाल, हर्षित कपिल, जगदीश जोशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  रेखा आर्या प्रकरण: छह से अधिक ठिकानों पर दबिश के बाद भी नहीं मिला गिरधारी, कुछ करीबियों से की पूछताछ
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…