लॉकडाउन के बाद से अब तक बंद रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 5 जुलाई से चलेगी।.

Spread the love

नैनीताल/ रामनगर –
जुलाई में चार ट्रेनों के दोबारा दौड़ने से जनता को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। लॉकडाउन के बाद से बंद रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, काठगोदाम से मुरादाबाद ट्रेन पांच जुलाई से दोबारा चलेंगी। अगले दिन छह जुलाई से रामनगर से आगरा फोर्ट एक्सप्रेस और रामनगर से मुरादाबाद ट्रेन दौड़ने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

रामनगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक उमेश चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विशेष गाड़ियों का पुनर्संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को कोविड के मानकों का पालन करना होगा। ट्रेन संख्या 02527-28 रामनगर-चंडीगढ़ पांच जुलाई को सुबह पांच बजकर 35 मिनट से चलेगी। अप्रैल के बाद जनहित में ट्रेन को दोबारा चलाया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- चार घंटे तक वाहन और पेड़ के बीच फंसा रहा शव, चीख-पुकार से दहला इलाका, मुक्तेश्वर घूमकर लौट रहे थे सैलानी
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *