उत्तराखंड : अब किन्नरों को मिलेगी पहचान देहरादून बना पहला ऐसा जिला।

किन्नरों को पहचान देने वाला देहरादून राज्य का पहला जिला बन गया है। समाज कल्याण विभाग की ओर से जिले के दो किन्नरों को पहचानपत्र जारी किए गए हैं। इससे किन्नर उपेक्षित नहीं कहलाएंगे और मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।

समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी के प्रयासों से विक्रम उर्फ काजल थापा और सुनील उर्फ अदिति शर्मा को आईडी कार्ड जारी किया गया है। भारत सरकार ने ट्रांसजेंडर पर्सन्स एक्ट 2019 के क्रम में ट्रांसजेंडर को आईडी कार्ड जारी करने के उद्देश्य से विशेष पोर्टल बनाया है। इस पर आईडी कार्ड के लिए किन्नर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अपनी इच्छा से नाम भी परिवर्तित कर सकते हैं। पहचान पत्र मिलने से किन्नर किसी भी बैंक से लोन लेकर बिजनेस भी कर सकते हैं और सरकारी योजना का लाभ भी उठा सकते हैं।

और पढ़े  बागेश्वर जिले में तीन घटनाओं से हड़कंप: लापता महिला की तलाश, नदी में क्लर्क का शव बरामद, युवक ने लगाया फंदा
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…