लालकुआं : हरीश रावत ने लालकुआं विधानसभा की जनता से 2-4 दिन की इसलिए मांगी इजाजत।।

Spread the love

लालकुआं।
चुनाव संपन्न होने के बाद भी लगातार अपनी लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मिल रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को देहरादून के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने अपने विशेष अंदाज में विनम्र भाव से कार्यकर्ताओं से दो-चार दिन के लिए विधानसभा क्षेत्र से बाहर जाने की इजाजत मांगी।
तीनपानी स्थित अस्थाई आवास में रह रहे हरदा से मिलने के लिए शुक्रवार को भी सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह जब तक हरदा उठते तब तक बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी थी। उनसे मिलने के लिए लालकुआं विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे कुमाऊं भर से कार्यकर्ता पहुंचे थे। इनमें कई वह नेता भी शामिल थे जो इस बार पार्टी के दावेदार रहे। अस्थाई आवास में कार्यकर्ताओं से बारी-बारी से मिलने के बाद वह क्षेत्र को निकले। इस दौरान वह पहले गोरापड़ाव में गोपाल सिंह अधिकारी और बरेली रोड में महेंद्र सिंह नेगी के आवास में पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें चुनाव में अपनी भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर सारे विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। क्षेत्र की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह क्षेत्रवार समस्याओं की सूची बनाएं। सभी समस्याओं का हर हाल में निदान किया जाएगा।
इसके बाद उन्होंने हल्दूचौड़ में एक पिक्चर हॉल का उद्घाटन किया। उसके बाद एक शादी समारोह में भी शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैकवाल, उमेश कबडवाल, ग्राम प्रधान रुकमणी नेगी, लवी चिलवाल, सीमा पाठक, कैलाश दुम्का आदि मौजूद रहे.

और पढ़े  मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स केस: 3000 किलो हेरोइन मामले में ईडी का एक्शन, मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह तलवार गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल में 4.9 रही तीव्रता

    Spread the love

    Spread the love वेनेज़ुएला में 4.9 तीव्रता का नया भूकंप वेनेज़ुएला में बड़े भूकंपों के कुछ दिनों बाद ही 4.9 तीव्रता का नया भूकंप महसूस किया गया। वेनेजुएला में राहत…


    Spread the love

    West Asia- अमेरिका ने ईरान पर हमले का जारी किया वीडियो, इस्राइल-लेबनान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को इस्राइल और लेबनान के बीच एक शुरुआती शांति समझौते की घोषणा की है। इसे कई महीनों से जारी संघर्ष…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *