भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने लगाया बड़ा आरोप।।

विधानसभा चुनाव की मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.तो वही बीजेपी के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार अयोध्या के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में उतर चुके हैं।और उनके द्वारा चुनावी सभा भी की जा रही है। इस चुनावी सभा को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने विनय कटियार पर तंज कसते हुए कहा कि विनय कटियार वर्तमान में कुछ नही हैं।उनके आगे अब सिर्फ पूर्व ही लगा है।बीजेपी ने कटियार को न तो पद दिया और न ही स्टार प्रचारक बनाया।बीजेपी उनसे प्रचार करने के लिए कह भी नही रही है।वो खाली है तो लोग लोकल स्तर पर काम कर रहे है।उन्होंने कहा कि कटियार मज़दूरी लेकर चुनाव में लोकल स्तर पर प्रचार कर रहे हैं। कटियार आज आये है, कुछ दिन बाद नाले में जायेगे।बीजेपी में उनकी जगह नाले में ही है। वही किसान आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि किसानों पर 13 महीने के हुए जुर्म का चुनाव में बदला लेगी। इस बार किसान बीजेपी को वोट नहीं देगा।

और पढ़े  नाबालिग से हैवानियत: गोवा में थाने के अंदर यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज, इंस्पेक्टर और महिला सहयोगी नामजद
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…