लखीमपुर खीरी कांड : जहां किसानों को कुचला वहीं होगी 12 को मृतको की अरदास, पोस्टर लगने से जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ीं ।

Spread the love

भाकियू नेता राकेश टिकैत ने लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड को लेकर देश व प्रदेश सरकार को जो अल्टीमेटम दिया था। उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। टिकैत ने चेतावनी दी थी कि संघर्ष में मारे गए किसानों की संयुक्त अरदास तक यदि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त और उनके पुत्र को गिरफ्तार न किया गया तो देश भर में आंदोलन शुरू होगा।
संयुक्त किसान मोर्चा ने इसकी तारीख भी घोषित कर दी है। इससे शासन से लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप गच गया है, क्योंकि 12 अक्तूबर को संयुक्त अरदास होनी है और मुख्य आरोपी अब तक पुलिस से काफी दूर है।

रविवार को तिकुनिया में हुए हिंसक बवाल को लेकर जिले में ही नहीं, बल्कि प्रदेश व देश में बेहद तनाव है। घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन मुखिया राकेश टिकैत ने बुधवार को जिले में आकर मोहल्ला हाथीपुर स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में प्रेसवार्ता कर कहा था कि मृतक चारों किसानों की एक जगह पर संयुक्त अंतिम अरदास होगी, जिसकी तारीख संयुक्त किसान मोर्चा तय करेगा। 

निर्धारित दिन तक गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी और मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी न हुई तो देशव्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, संयुक्त मोर्चा ने संयुक्त अंतिम अरदास की तारीख 12 अक्तूबर घोषित कर महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज क्रीड़ा स्थल का स्थान निर्धारित कर इसका पोस्टर जारी कर दिया है।
इससे जिला प्रशासन से लेकर शासन तक की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि 12 अक्तूबर को अब सिर्फ 72 घंटे शेष हैं। मगर, अब तक न तो बर्खास्तगी हुई है और न ही गिरफ्तारी। इसको लेकर शासन और जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। 

और पढ़े  UP- वकीलों के चैंबर पर चला बुलडोजर, नगर निगम ने रात में की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के लोगों ने बताया कि 12 अक्तूबर को तिकुनिया में ही अंतिम  अरदास का कार्यक्रम होगा, लेकिन इसमें राकेश टिकैत के शामिल होने के बाबत पुख्ता जानकारी नहीं दे सके।


Spread the love
  • Related Posts

    किसान ने खुद को लगाई आग: तमाशबीन बने रहे अफसर, दरोगा बनाता रहा वीडियो, चहारदीवारी गिराने से रिश्वत तक की कहानी

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के शामली के गोहरनी गांव में भूमि के विवाद में चहारदीवारी हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम के सामने किसान आदित्य (22) ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ…


    Spread the love

    भीषण हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ता सामने आने से पलटी कार, 2 महिलाओं समेत तीन की मौत, छह घायल

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात करीब तीन बजे किमी नंबर 175 के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *