आशीष मिश्र पहुंचे क्राइम ब्रांच के दफ्तर,मजिस्ट्रेट के सामने पूछताछ शुरू..

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का पुत्र और तिकुनिया कांड का मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंच गया है। आशीष मिश्र से क्राइम ब्रांच की टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, लखीमपुर खीरी में शुक्रवार देर शाम को फिर से इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। उधर, नवजोत सिंह सिद्धू निघासन में पत्रकार रमन कश्यप के घर पर मौन अनशन पर बैठे हैं।
शनिवार सुबह ही मंत्री पिता अजय मिश्र टेनी लखीमपुर स्थित अपने कार्यालय में पहुंच गए थे। वहां भी काफी गहमा-गहमी थी। कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी थी, पुलिस बल भी तैनात था।
लखीमपुर हिंसा के सातवें दिन मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का बेटा आशीष क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचा। आशीष को क्राइम ब्रांच ने 11 बजे बुलाया गया था, लेकिन वह उससे काफी पहले ही पहुंच गया। डीआईजी-एसपी विजय ढुल मौके पर हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…