राम मंदिर निर्माण की प्रगति रिपोर्ट देखेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत ।

Spread the love

राम मंदिर निर्माण की प्रगति रिपोर्ट देखेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
राम नगरी अयोध्या में तीन दिवसीय प्रवास करने 18 अक्टूबर को पहुंचेंगे अयोध्या, संघ के शारीरिक शिक्षा वर्ग शाखा में होंगे शामिल
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शारीरिक शिक्षा वर्ग की छः दिवसीय शाखा लगाई जाएगी। जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ दत्तात्रेय होसबोले व केंद्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इसको लेकर अयोध्या के विश्व हिंदू परिषद मुख्यालय कारसेवकपुरम में तैयारी की जा रही है भव्य पंडाल के साथ-साथ परिसर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
अयोध्या में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिक्षा वर्ग की राष्ट्रीय शाखा 18 अक्टूबर 23 अक्टूबर तक लगाई जाएगी जिसमें देश भर से 450 संघ प्रचारक शामिल होंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग में नियुद्ध कला, दंड कला, शारीरिक कला व व्यायाम कराया जाएगा। तो वहीं विचारों का भी आदान प्रदान किया जाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए 18 अक्टूबर को देर शाम संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचेंगे। जो 19, 20 और 21 अक्टूबर के कार्यक्रम में भाग लेंगे। वही दत्तात्रेय होसबोले सहित कई केंद्रीय पदाधिकारी शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत भगवान श्री रामलला का दर्शन पूजन कर मंदिर निर्माण की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन मिश्र सहित कई अन्य सदस्य भी इस दौरान अयोध्या में मौजूद होंगे। तो वही मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र भी मौजूद होंगे

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बैंक अधिकारी भी फंसेंगे, अब नृपेंद्र भी चुप

Spread the love
  • Related Posts

    शाहजहाँपुर- ईदगाह कमेटी ने जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रयासों का किया समर्थन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the love     शहर की ईदगाह एवं जामा मस्जिद कमेटी ने ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नाम एक समर्थन पत्र जारी कर सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता…


    Spread the love

    अयोध्या- नगर निगम का अयोध्या धाम जोनल कार्यालय नए भवन में स्थापित

    Spread the love

    Spread the love     नगर निगम का अयोध्या धाम जोनल कार्यालय नए भवन में स्थापित हो गया है। गुरुवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने समारोह पूर्वक नगर आयुक्त…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *