राम और रामनगरी से घर का नाता, योगी बाेले-अयोध्या को उसके गौरव से जोड़ने के लिए ही आया हूं।

Spread the love

अयोध्या –
उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में रामनगरी अयोध्या भी शामिल है। वहीं योगी ने बीकापुर के आरडी इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी डॉ अमित सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण की शुरूआत में योगी बोले कि पांचवे चरण के चुनाव प्रचार का आरंभ रामनगरी अयोध्या से कर रहा हूं।मिल्कीपुर से गोरखनाथ बाबा और बीकापुर से डॉ.अमित सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी हैं।

अयोध्या के सोहावल स्थित राम दास इंटर कॉलेज में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप गाय की सुरक्षा करने वालों, राम के मंदिर का निर्माण करने वालों को वोट दीजिए न कि गाय काटने वालों को।उन्होंने कहा कि राम मंदिर बन गया है तो भी उसका दर्शन करने बबुआ भीआ रहे हैं । योगी ने अपने संबोधन में कहा कि हम अयोध्या की पांचों सीटें जीतेंगे और प्रदेश में 325 सीटों पर विजय होंगे।उन्होंने कहा कि ज्यादा सीटें जीतकर मजबूत और दमदार सरकार बनाएंगे। सीएम ने लोगों से पूछा कि सभी को 2017 से पहले सपा शासनकाल याद है। जब प्रदेश में गुंडों का राज था। लोगों को अपने पर्व मनाने की छूट नहीं होती थी। लोगों में मन में अपराधियों का भय था। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही गायों की सुरक्षा और मजबूत की जाएगी। जो किसान गायों को पालेंगे उनको प्रति गाय ₹900 प्रति माह के हिसाब से सहयोग किया जाएगा। गायों की सुरक्षा को खेती से किसान इसे किसानों से जोड़ा जाएगा। किसानों का सहयोग और गाय की सुरक्षा हर हाल में प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा की जाएगी इसके साथ किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पूरी दुनिया आज अयोध्या की ओर देख रही है। अयोध्या का मतलब राम मंदिर से है। अगले वर्ष तक यह भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। अयोध्या को भव्य नगरी के रूप में स्थापित करना है तो यूपी में भाजपा की डबल इंजन की ही सरकार रहनी चाहिए। 2017 के पहले आपको बिजली भी नहीं मिलती थी। ईद और मोहर्रम पर यूपी में बिजली आती थी और होली दिवाली पर कटौती होती थी। अयोध्या का दीपोत्सव भी सभी ने देखा है। गरीब के घर में दीपक बनता है फिर जब वह जगमगाता है तो पूरी दुनिया उसे देखती है। अयोध्या को उसके गौरव के साथ जोड़ने के लिए ही आपके बीच में मैं आया हूं। सीएम बोले कि भारत में बनी वैक्सीन समय से लोगों को मुहैया कराई गई। इसको प्रदेश की सरकार ने मेगा कैंप लगाकर लोगों को निश्शुल्क उपलब्ध कराया गया। उन्होंने वैक्सीन के लिए भारत सरकार और पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया।सीएम योगी ने रामजन्म भूमि मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने राम मंदिर पर ताला लगवाया था। वहीं समाजवादी पार्टी ने रामभक्त कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं थी।

और पढ़े  कार में चलता था 'बेटा या बेटी' बताने का गोरखधंधा: गर्भपात का भी इंतजाम, चीन की मशीन से खोल रहे थे गर्भ का राज

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू: चंपत राय पहुंचे, संत हुए भावुक, बोले- रामजी दोषियों को दंड देंगे

    Spread the love

    Spread the love राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय होने के संकेत मिले हैं। बैठक में महासचिव और एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी के इस्तीफों पर चर्चा और फैसला हो…


    Spread the love

    ब्रेकिंग- अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी 

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी अयोध्या मे राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा, “मैं बैठक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *