रामपुर-काठगोदाम एन एच द्वारा जबरन पाड़लड़ीपुर गांव को उजाड़ने के विरोध में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Spread the love

मोटाहल्दू। लालकुंआ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरेली रोड स्थित पड़लीपुर गांव को जबरन एन एच द्वारा उजाड़ने के संबंध में आज गांव के एक प्रतिनिधिमंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर जी के नेतृत्व में एसडीएम मनीष कुमार से मिले। उप जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि सर्वे के विपरीत कुछ पूजी वादी लोगों के दबाव में गरीबों को उजाड़ने की साजिश की जा रही है।मौके मैं ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि जो पहले सर्वे हुई थी उसमें प्रभावशाली लोग मुआवजा भी ले चुके हैं बावजूद इसके अपने जमीनों को बचाने के लिए पालडीपुर के भूमिहीन गरीब परिवारों को जबरन उजाडा जा रहा है। क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट ने कहा कि छोटे छोटे मकानों के मालिकों को उजाड़ कर उनको बेघर किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि इन गरीब परिवारों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने आश्वासन दिया कि शनिवार को मैं स्वंय आकर उक्त क्षेत्र का दौरा करूंगा और उक्त पीड़ित परिवार उस दिन भी मेरे को अपनी समस्याएं बता सकते हैं। ज्ञापन देने वालों में विक्की पाठक , संजय शर्मा, भूपेंद्र बिष्ट, प्रकाश चंद्र गुणवंत, राकेश जोशी, भगवती बिष्ट, देबकी देबी, रेखा जोशी, तारा देवी, मनोज बिष्ट आदि ग्रामीण उपस्थित थे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: बीसी खंडूड़ी- अहम फैसले लेने में विपक्ष को विश्वास में लेते थे खंडूड़ी, वो काम जिनके लिए रहेंगे याद
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *