राकेश टिकैत बोले 26 मई के बाद होगा बड़ा फैसला,सरकार बात नहीं करेगी

Spread the love

राकेश टिकैत ने कहा है कि 26 मई को जब किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे होंगे तब संयुक्त किसान मोर्चा एक बड़ा फैसला लेगा। उन्होंने यह आरोप लगाया कि किसानों के खिलाफ गलत प्रचार हो रहा है कि वो कोविड 19 के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर देश के अलग- अलग राज्यों से आए किसानों का आंदोलन पिछले 5 महीनों से जारी है। 26 नवंबर से शुरू हुआ यह आंदोलन कोविड महामारी के बीच भी जारी है और संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से यह कई बार स्पष्ट किया जा चुका है कि महामारी का हवाला देकर केंद्र सरकार इस आंदोलन कर बंद नहीं करवा सकती, किसान सभी कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो कर रहे हैं। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि 26 मई को यानी जब इस आंदोलन के 6 महीने पूरे होंगे तब संयुक्त किसान मोर्चा एक बड़ा फैसला लेगा।
राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि किसान महीनों से अपने घरों से दूर बैठे हैं लेकिन सरकार बातचीत नहीं कर रही। राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, ‘26 तारीख को 6 महीने पूरे हो जाएंगे आंदोलन को। हम पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से यही कह कर आए थे कि 6 महीने का राशन लेकर किसान दिल्ली की तरफ चले। लेकिन लगता है कि सरकार बातचीत नहीं करेगी तो आगे का प्रोग्राम हमें बनाना पड़ेगा।’


Spread the love
और पढ़े  मानसून सत्र में फिर संविधान संशोधन बिल लाएगी सरकार, परिसीमन हर हाल में लागू करने की रणनीति
  • Related Posts

    मानसून सत्र में फिर संविधान संशोधन बिल लाएगी सरकार, परिसीमन हर हाल में लागू करने की रणनीति

    Spread the love

    Spread the loveतृणमूल कांग्रेस के बाद शिवसेना यूबीटी में बड़ी टूट से उत्साहित मोदी सरकार ने महिला आरक्षण एवं परिसीमन के लिए संविधान संशोधन विधेयक को मानसून सत्र में पेश…


    Spread the love

    रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी कामयाबी, FY26 में उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveभारत ने रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। सरकार ने बुधवार को जानकारी दी कि पिछले वित्त वर्ष (2025-26) में देश का सालाना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *