यूपी : 2022 पर होगा मंथन, जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आज आगरा में ।

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह 10:40 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ लखनऊ से विमान से आकर खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वह सात घंटे शहर में रहेंगे। शाम 5.35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रास्तों को होर्डिंग्स से पाट दिया गया है। जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जहां भाजपा कार्यकर्ता पुष्प वर्षा करके स्वागत करेंगे। फतेहाबाद रोड स्थित ताज विलास होटल में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भाजपा ब्रज क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद होगा। उसके बाद ब्रज क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें होंगी। दोपहर तीन बजे फतेहाबाद रोड पर एसएनजे गोल्ड कन्वेंशन सेंटर में कोरोना योद्धा के रूप में चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता भी मौजूद होंगे। भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा खेरिया एयरपोर्ट से सीधे फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे से होने वाले पहले सत्र में वह ब्रज क्षेत्र, भाजपा जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और क्षेत्रीय मोर्चा के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसमें वह बूथ की मजबूती से लेकर संगठन की संरचना को लेकर विचार विमर्श करेंगे। टीकाकरण के कार्य के साथ ही तीसरी लहर के लिए लोगों को जागरूक करने के मुद्दे भी रहेंगे।
दूसरे सत्र में विधायकों, एमएलसी व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके उनका रिपोर्ट कार्ड मांगा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी प्रतिभाग करेंगे। दोपहर तीन बजे पार्टी अध्यक्ष फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड फॉर्म हाउस पर कोरोना वॉरियर्स चिकित्सकों के सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके लिए मंडल भर से एक हजार चिकित्सकों की सूची तैयार की गई है।

और पढ़े  किसान ने खुद को लगाई आग: तमाशबीन बने रहे अफसर, दरोगा बनाता रहा वीडियो, चहारदीवारी गिराने से रिश्वत तक की कहानी

Spread the love
  • Related Posts

    योगी सरकार का मेगा प्लान: UP में 120 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, बनेंगे नए औद्योगिक हब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निवेश, जमीन, बुनियादी ढांचे और नीतिगत सुधारों पर फोकस किया गया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग ने…


    Spread the love

    UP- योगी कैबिनेट की बैठक आज, दरोगा-सिपाही भर्ती के नियमों में बदलाव के साथ आ सकते हैं 15 बड़े प्रस्ताव

    Spread the love

    Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *