मोटाहल्दू : टीम मोदी सपोर्टर संघ ने किया कार्यकारणी विस्तार भैरव वह सोनू को मिली अहम जिम्मेदारी..

Spread the love

टीम मोदी सपोर्टर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय करण सिंह के द्वारा संगठन को मजबूत करने को लेकर पूरे देश में कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। जिसमें यहाँ हल्दुचौड़ निवासी भैरव दत्त खोलिया को राष्ट्रीय मंत्री व सोनू चंदोला को युवा मोर्चा राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।

नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री भैरव दत्त खोलिया ने बताया कि 2011 में इस संगठन को बनाया गया था जिसमें अभी एक करोड़ से अधिक सदस्यों को जोड़ा गया है जनपद नैनीताल में अभी लगभग चार लाख से अधिक लोगों की सदस्यता कराई गई है टीम मोदी सपोर्टर संघ का मकसद मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है, और सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार करना है। वहीं उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वजह से जब पूरे प्रदेश में लॉकडाउन की स्तिथि थी तो तब उन्होंने अपनी टीम के साथ जगह-जगह जाकर राहत सामग्री, सैनिटाइजर मास्टर लोगों को बांटे उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एक बार फिर से 2022 के चुनाव में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। मैंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी से युवाओं को काफी उम्मीद है, वह फील्ड में जाकर भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत करा रहे हैं और योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध करवा रहे हैं। वही युवा मोर्चा राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने के बाद सोनू चंदोला ने कहा कि उन्हें जो संगठन द्वारा अहम जिम्मेदारी दी गई है वह पद का सम्मान करते हुए जन जन तक भाजपा व टीम मोदी को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- बागेश्वर के गरुड़ गंगा पर बन रही पार्किंग पर रोक जारी,DM, एसडीएम से तीन सप्ताह में मांगा जवाब

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *