महिला को मारपीट करके चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात व नगदी।

Spread the love

आटा। थाना के कस्बा आटा में गुरुवार की रात में एक बूढ़ी महिला के घर में चोरों ने धावा बोल दिया। जब महिला को पता चला कि चोर उनके घर में घुसे है। तभी उसकी नींद खुल गई। जब उसने आवाज लगाई तो उन्होंने उसको किसी धारदार से उसके सर मार दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच की। गुरुवार की रात में कस्बा आटा निवासी महिला गुड्डी अपने घर में सो रही थी। तभी उनके घर में चोर घुस आए और उसके कमरे में रखा बक्से के ताला तोड़कर उसने रखे सोने चांदी के लाखों के जेवर व कुछ रुपए नगदी उठाकर भागने लगे महिला ने उन्हें आवाज लगाई चोर ने महिला के सर पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। महिला घायल हो महिला की आवाज सुनकर आसपड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने देखा महिला बेहोशि की हालत में पड़ी है। महिला ने बताया कि चोरों की संख्या कितनी थी यह पता नहीं मगर वह हमारे सोने के जेवर व नगदी ले गए। पुलिस ने मामले की जांचकर कार्यवाही की बात कही है।

पुलिस के रवैये से ग्रमीणों में रोष । उधर चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस के लचर व्यवस्था के चलते खासा नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि पुलिस क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं को रोकने नाकाम साबित हो रही है। और चोर चोरी कर पुलिस के मंसूबो पर पानी फेर रही है। पुलिस वाहन की चेकिंग वसूली आदि में अपना समय निकाल रही है। और जनता लूट रही है। अगर पुलिस का ऐसा ही रवैया रहा तो वह पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाएंगे।

और पढ़े  अवैध स्विमिंग पूल बने मौत का कुआं- 100 से 300 रुपये प्रति घंटा शुल्क, सुरक्षा जीरो, मासूम की मौत ने उठाए सवाल

Spread the love
  • Related Posts

    Road Accident: ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, बस और ऑटो की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveओडिशा के गंजम जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक बस और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में छह…


    Spread the love

    पीओके में मारा गया पुलवामा हमले का गुनहगार हमजा बुरहान, मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

    Spread the love

    Spread the love   पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी है। यह घटना मुजफ्फराबाद में हुई,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *