टोक्यो ओलंपिक 2021 : समारोह का हुआ रंगारंग आगाज, मैरी कॉम व मनप्रीत सिंह ने थामा तिरंगा 

Spread the love

आज से खेलों के महाकुंभ की विधिवत शुरुआत हो गई है। टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह की शुरुआत 1896 में हुए पहले समर ओलंपिक गेम्स के आयोजक ग्रीस के दल के मार्च पास्ट के साथ शुरू हुआ। इसके बाद रिफ्यूजी टीम का मार्च पास्ट हुआ। भारतीय दल ने 21वें नंबर पर अपना मार्च पास्ट निकाला। छह बार की विश्व चैंपियन सुरमॉम मैरी कॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वजवाहक थे। इसके अलावा उद्घाटन समारोह में 20 की बजाय 19 खिलाड़ी व छह अधिकारी शामिल हुए। इस बार के उद्घाटन समारोह को एक सीमित और कई तरह की पाबंदियों के बीच आयोजित किया गया। कोरोना महामारी के कारण इस समारोह में करीब 65 हजार क्षमता वाले स्टेडियम में केवल 1000 के करीब खिलाड़ी व अधिकारी मौजूद थे। इस बार ओलंपिक में दुनियाभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी दावेदारी पेश कर रहे हैं। बता दें कि उद्घाटन समारोह में जापान के सम्राट नारुहितो के साथ आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक भी शामिल हुए हैं।
वहीं, नोबेल शांति पुरस्कार जीत चुके बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस को विशेष ओलंपिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, उद्घाटन समारोह में अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ओलंपिक स्टेडियम पहुंचीं थीं। आज का उद्घाटन समारोह पहले जैसा भव्य और रंगारंग नहीं हुआ जैसे इससे पहले के ओलंपिक में हुआ करता था। टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से 127 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जो कि अभी तक का भारत का सबसे बड़ा दल है।
उदघाटन समारोह के दौरान उन लोगों और पूर्व ओलंपियनों को भी याद किया गया, जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण अपनी जान गंवाई। इस दौरान म्यूनिख 1972 ओलंपिक में आतंकवादी हमले में मारे गए इस्राइली खिलाड़ियों, 2011 के भूकंप और सुनामी में मारे गए लोगों का भी उल्लेख किया गया। इन सभी की याद में एक मिनट का मौन रखा गया। जापान की प्रसिद्ध गायिका मिसिया ने राष्ट्रगान गाया। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण पिछले साल टोक्यो ओलंपिक को टाल दिया गया था।

और पढ़े  नीट- एनटीए से जुड़े सरकारी अधिकारी तक पहुंची CBI जांच की आंच, लाखों रुपये में बंटे थे सवाल

Spread the love
  • Related Posts

    Road Accident: ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, बस और ऑटो की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveओडिशा के गंजम जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक बस और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में छह…


    Spread the love

    पीओके में मारा गया पुलवामा हमले का गुनहगार हमजा बुरहान, मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

    Spread the love

    Spread the love   पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी है। यह घटना मुजफ्फराबाद में हुई,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *