महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी आज लेंगे शपथ, बलवीर गिरि आज से संभालेंगे बाघंबरी मठ की गद्दी..

Spread the love

अरबों की संपदा वाले बाघंबरी गद्दी मठ के महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के अनसुलझे रहस्यों के बीच मंगलवार को बलवीर गिरि को उनका उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया जाएगा। युवा संन्यासी बलवीर निरंजनी अखाड़े के उप महंत के रूप में अब तक हरिद्वार स्थित विल्केश्वर महादेव मंदिर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
मंगलवार को षोडशी पूजा के बाद दिन के 12 बजे से बाघंबरी गद्दी मठ में नए महंत के रूप में बलवीर गिरि की महंतई चादर विधि की रस्म होगी। चादर विधि में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रहमचारी के अलावा पंच परमेश्वर समेत कई महामंडलेश्वर और महंत टीका लगाकर चादर ओढ़ाएंगे। इस समारोह के साक्षी देश भर से आए संत-महंत बनेंगे। कई राजनीतिक हस्तियां भी इस समारोह में शामिल होंगी।
करीब घंटे भर तक यानी एक बजे तक महंतई चादर विधि होगी। इसके बाद बलवीर गिरि बाघम्बरी गद्दी मठ और संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर के महंत के रूप में आसीन हो जाएंगे। महंत नरेंद्र गिरि की वसीयत के आधार पर निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वर ने बलवीर को उत्तराधिकारी चुना था। महंत नरेंद्र गिरि निरंजनी अखाड़े के सचिव भी थे, लेकिन अभी उनके उत्तराधिकारी बलवीर को यह पद नहीं दिया जाएगा।

निरंजनी अखाड़े में चार सचिव होते हैं। नरेंद्र गिरि की मौत के बाद एक पद रिक्त हो गया है। मौजूदा समय निरंजनी अखाड़े के तीन सचिवों में महंत रवींद्र पुरी, महंत राम रतन गिरि और महंत ओंकार गिरि के नाम शामिल हैं। षोडशी के बाद इस पद पर नई नियुक्ति के बारे में अखाड़े की ओर से विचार किया जाएगा।

और पढ़े  राम सिंह कैड़ा ने संभाली शहरी व पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी

नरेंद्र गिरि की मौत से रिक्त सचिव पद प्रयागराज से ही भरने की तैयारी
महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद रिक्त हुए निरंजनी अखाड़े के सचिव के पद पर किसी योग्य संत को नियुक्त किए जाने की तैयारी है। इस पद पर प्रयागराज से ही तैनाती की तैयारी है। कहा जा रहा है कि इस पद पर उसी संत को जिम्मा दिया जाएगा, जिसे धर्म-संस्कृति के प्रचार और संवर्धन का अच्छा अनुभव हो।

षोडशी आयोजन भी रडार पर, आने-जाने वालों पर रहेगी नजर
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि का षोडशी आयोजन भी जांच एजेंसी के रडार पर है। इस आयोजन में महंत के कई करीबियों का जमावड़ा होगा। माना जा रहा है कि यहां आने जाने वालों पर भी सीबीआई की नजर रहेगी। इस दौरान मठ में मौजूद रहने वालों की गतिविधियों की भी जांच के दायरे में होगी।

षोडशी आयोजन में देश भर से संत महात्माओं के जुटने की संभावना है। इसके अलावा महंत के कई करीबी भी इस दौरान मठ पहुंचेंगे। ऐसे में जांच एजेंसियों की नजर भी इस आयोजन पर होगी। माना जा रहा है कि सीबीआई की टीम भी गोपनीय तरीके से इस आयोजन में शरीक होने वालों की जानकारी जुटा सकती है। इस दौरान कौन किससे मिला, किसकी क्या गतिविधियां थीं, इसका भी ब्यौरा जुटाया जा सकता है। महंत के साथ-साथ उन लोगों पर भी विशेष नजर रखी जा सकती है जिनकी आनंद गिरि, आद्या तिवारी व संदीप के भी लगातार संपर्क में थे।

400 से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात
षोडशी आयोजन में भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध भी किए गए हैं। इस दौरान 400 से ज्यादा जवान मठ केविभिन्न हिस्सों में तैनात किए जाएंगे। आठ थानों की फोर्स मठ के अंदर और बाहर ड्यूटी पर लगाई गई है। इसके अलावा एक प्लाटून पीएसी भी मौके पर मुस्तैद रहेगी। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने आयोजन से एक दिन पहले सोमवार शाम मठ में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

और पढ़े  पौड़ी-  ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक

Spread the love
  • Related Posts

    हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


    Spread the love

    Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है PM मोदी की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *