महंत नरेंद्र गिरि केस : आनंद गिरि सहित 3 अभियुक्तों की न्यायिक हिरासत बढ़ी ।

Spread the love

जिला न्यायालय ने बाघंबरी मठ के महंत नरेंद्र गिरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद  आनंद गिरि, आद्या प्रसाद व उनके बेटे संदीप तिवारी की न्यायिक अभिरक्षा की अवधि 12 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी है।
यह आदेश सीजेएम हरेंद्रनाथ ने सीबीआई के विवेचक आरए शुक्ला की अर्जी पर अभियोजन अधिकारी अतुल्य कुमार द्विवेदी एवं प्रदीप कुमार एवं आरोपितों के अधिवक्ता सुनील पांडेय विनीत विक्रम सिंह के तर्कों को सुनकर दिया।
अदालत  को दी गई अर्जी में सीबीआई ने कहा है कि मामले की विवेचना अभी प्रारंभिक स्तर पर ही है l  विवेचना अभी पूरी नहीं हो सकी है l इसलिए आरोपियों  की न्यायिक अभिरक्षा की अवधि बढाई जाए। सीबीआई  द्वारा अब तक की गई विवेचना केस डायरी सीजेएम के समक्ष प्रस्तुत किया।

अदालत ने कहा उपलब्ध कागजातों को और मामले की परिस्थितियों को देखते हुए न्यायिक अभिरक्षा की अवधि स्वीकार किए जाने का पर्याप्त आधार है। अदालत ने केंद्रीय कारागार नैनी के अधीक्षक को आदेश दिया है कि आरोपितों को नियत तिथि पर जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पेश किया जाए ।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल: देर शाम फोन पर कही ये बात...सुबह झील में उतराता मिला मनीष का शव, पुलिस कर रही छानबीन, जानें..
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    देहरादून: SIR के लिए अब मैदान में उतरेंगे मंडलायुक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

    Spread the love

    Spread the loveचुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के लिए अब गढ़वाल-कुमाऊं मंडलायुक्त मैदान में उतरेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को दोनों मंडलायुक्त के साथ वर्चुअल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *