उत्तराखंड : चकराता के सुदूरवर्ती में खाई में गिरी यूटिलिटी, 12 लोगों की मौत ।

उत्तराखंड के चकराता में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यह हादसा चकराता के सुदूरवर्ती इलाके त्यूनी रोड पर सुबह करीब दस बजे हुआ है। चकराता क्षेत्र देहरादून जिले में पड़ता है।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक उक्त यूटिलिटी वाहन में 16 लोग सवार थे। हादसे में 12 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है और चार लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी मौतों की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस-प्रशासन को सूचना दे दी गई है। फिलहाल, स्थानीय लोगों द्वारा राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। देहरादून से एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड के राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एसपी रूरल स्वतंत्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी ।

और पढ़े  चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: CM धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की विस्तृत जांच के दिए निर्देश
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…