ममता बोली : गद्दारों की वापसी नहीं होगी , मुकुल बोले बंगाल में जैसे हालात है, कोई बीजेपी में नहीं रहेगा।

Spread the love

घर वापसी के बाद मुकुल रॉय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा- मैं बीजेपी छोड़कर टीएमसी में आया हूं, अभी बंगाल में जो स्थिति है, उस स्थिति में कोई बीजेपी में नहीं रहेगा।’  दादा ने टीएमसी में वापसी के बाद उनकी विचारधारा को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही। 

रॉय ने कहा कि सभी जाने-पहचाने चेहरों को एकबार फिर से देखकर, भाजपा से बाहर निकलकर अच्छा लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि दीदी के साथ कोई मतभेद नहीं था और वह देश की नेता हैं।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुकुल रॉय की घर वापसी पर स्वागत किया। ममता बनर्जी ने इस मौके पर कहा कि भाजपा में मुकुल रॉय को धमकाया गया, इससे उनकी सेहत पर असर पड़ा। ममता ने मुकुल रॉय को क्लीनचिट देते हुए कहा, ‘हमारा दल शक्तिशाली है, लोगों ने हमारी पार्टी के साथ गद्दारी की, लेकिन मुकुल ने चुनाव के दौरान भी हमारे साथ गद्दारी नहीं की। जिन लोगों ने हमारी पार्टी के साथ गद्दारी की, उन्हें वापस नहीं लेंगे।” टीएमसी महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु भी तृणमूल कांग्रेस में लौट आए हैं। 

ममता बनर्जी ने पत्रकारों से चर्चा में कहा- वे (मुकुल रॉय) महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, पहले वे जो भूमिका निभाते थे, भविष्य में भी वे वही भूमिका निभाएंगे। टीएमसी एक परिवार है। ममता बनर्जी से पूछा गया था कि मुकुल रॉय को भविष्य में किस पद की ज़िम्मेदारी दी जाएगी? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही।

और पढ़े  आगामी चुनाव से पहले CM बनर्जी का मास्टर स्ट्रोक, SC-ST-OBC समुदायों को लुभाने के लिए किया बड़ा एलान

Spread the love
  • Related Posts

    राज्यसभा की 11 सीटों के लिए जारी हैमतदान, शाम तक आएंगे नतीजे,मैथिली ठाकुर ने डाला वोट

    Spread the love

    Spread the love   सोमवार को बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया। नतीजे आज ही घोषित किए जाएंगे। इस बार कुल 37…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया संकट- जापान-AUS का होर्मुज में नौसेना भेजने से इनकार, सऊदी अरब ने 23 ड्रोन रोकने का दावा किया

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में संघर्ष दिन-ब-दिन और भी खतरनाक होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के लगातार हमलों के बीच ईरान भी जोश में है और जोरदार जवाब…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *