मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी कोरोना अभी गया नहीं, त्योहार-पर्व मनाते समय कोरोना गाइडलाइन का पालन करें ।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। ओलंपिक खेलों में गए भारतीय खिलाड़ियों को उन्होंने शुभकामनाएं दी और लोगों से ओलंपिक में गए भारतीय दल को प्रोत्साहित करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि खिलाड़ी चुनौतियों को पार कर पहुंचे हैं। उनका हौसला बढ़ाना जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि  टोक्यो ओलंपिक में तिरंगा देखकर पूरा देश रोमांचित हुआ। मन की बात कार्यक्रम के 79वें एपिसोड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री  मोदी ने कारगिल युद्ध से लेकर अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के बारे में चर्चा की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के आखिरी में कहा कि त्योहारों के दौरान हम यह नहीं भूले कि कोरोना हमारे बीच से चला गया है। इस दौरान सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों से मिला सुझाव ही ‘मन की बात’ की असली ताकत है।  आपके सुझाव ही मन की बात के माध्यम से भारत कि विविधिता को प्रकट करते हैं, भारवासियों के सेवा और त्याग के खुशबू को चारों दिशाओं में फैलाती हैं।  मन की बात में आप कई तरह के आइडिया भेजते हैं। हम सभी पर तो नहीं चर्चा कर पाते हैं, लेकिन उनमें से बहुत सुझावों को मैं संबंधित विभागों को जरूर भेजता हूं ताकि उन पर आगे का काम किया जा सके। 

करगिल के वीरों को नमन करें- पीएम
पीएम ने कहा कि कल यानि 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस भी है। करगिल का युद्ध भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम का प्रतीक है। इस बार ये गौरवशाली दिवस भी अमृत महोत्सव के बीच मनाया जाएगा। इसलिए ये और भी खास हो जाता है मैं चाहूंगा कि आप सभी करगिल के रोमांचित कर देने वाली गाथा जरूर पढ़ें, करगिल के वीरों को हम सब नमन करें।

और पढ़े  अनिल मेनन- अंतरिक्ष में भारतवंशी अनिल मेनन का कमाल- पहले ही स्पेसवॉक से ISS को दी नई ताकत

हमें आजादी के 75 साल होने पर गर्व- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि  इस बार 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। यह बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 साल होने के हम साक्षी बन रहे हैं।इस बार अमृत महोत्सव पर बड़ा कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कितने ही स्वतंत्रता सेनानी और महापुरुष हैं, जिन्हें अमृत महोत्सव में देश याद कर रहा है। सरकार और सामाजिक संगठनों की तरफ से भी लगातार इससे जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अमृत महोत्सव किसी सरकार का, किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है।  यह कोटि-कोटि भारतवासियों का कार्यक्रम है। 

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार 15 अगस्त पर एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जो राष्ट्रगान से जुड़ा हुआ है।  इस दिन ज्यादा से ज्यादा लोग राष्ट्रगान गाएं, इसके लिए एक वेबसाइट भी बनाई तैयार की गई है। सांस्कृतिक मंत्रालय की कोशिश से यह वेबसाइट तैयार हुई है। 

पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए हमें एकजुट होना होगा। छोटे-छोटे प्रयास से ही नतीजे मिलेंगे। हम नौकरी करते हुए भी सेवा कार्य से जुड़ सकते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के…


    Spread the love

    संसद का मानसून सत्र- लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, दोनों सदनों में भारी हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveसंसद के मानसून सत्र के आखिरी दो दिन शेष हैं। मानसून सत्र का 18वां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया है। दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *